1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन ने क्यों कहा- फिल्म इंडस्ट्री के लोग सबसे खराब दोस्त होते हैं

सनी लियोन ने क्यों कहा- फिल्म इंडस्ट्री के लोग सबसे खराब दोस्त होते हैं

 Published : Mar 14, 2019 04:32 pm IST,  Updated : Mar 14, 2019 05:01 pm IST

अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि अभिनेता और अभिनेत्रियां सबसे खराब दोस्त होते हैं।

सनी लियोन - India TV Hindi
सनी लियोन  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि अभिनेता और अभिनेत्रियां सबसे खराब दोस्त होते हैं क्योंकि वे कभी भी अपने दोस्तों के लिए उपलब्ध नहीं होते। एक बयान के अनुसार, सनी ने जूम स्टाइल्ड बाय मिन्त्रा पर 'बाइ इनवाइट ओनली' के एक एपिसोड में यह कहा। यह एपिसोड शनिवार को प्रसारित होगा। 

उन्होंने कहा, "मनोरंजन जगत के कलाकार सबसे खराब दोस्त होते हैं क्योंकि वे कभी भी उपलब्ध नहीं होते ..न तो भावनात्मक रूप से और न ही शारीरिक रूप से। कई बार हम खुद अपने जन्मदिन के लिए भी मौजूद नहीं होते, किसी और के जन्मदिन की बात तो छोड़ ही दीजिए।" 

उद्योग से मिली प्रशंसा पर सनी ने कहा, "उद्योग से प्रशंसा मिलने को लेकर मैं बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं रखती इसलिए मैं कभी निराश नहीं होती।" सनी को बार-बार ट्रोल किया गया। लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने बच्चों को लेकर कतई ट्रोल नहीं होना चाहतीं। उन्होंने कहा, "मुझे परवाह नहीं है कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं लेकिन मैं नहीं चाहूंगी कि लोग मेरे बच्चों के बारे में बुरी बातें कहें।"

अभिनेत्री सनी लियोन के तीन बच्चे हैं।

Also Read:

अपने 54वें जन्मदिन पर आमिर खान ने की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की अनाउंसमेंट

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान की फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' 5 अप्रैल को रिलीज होगी

फिल्मफेयर में बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट होने के बाद ट्रोल हुए राजकुमार हिरानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन