1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Wedding Vows के लिए सनी लियोनी ने कराया ब्राइडल फोटोशूट, पूछा- मुझसे शादी करोगे

Wedding Vows के लिए सनी लियोनी ने कराया ब्राइडल फोटोशूट, पूछा- मुझसे शादी करोगे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 10, 2019 08:22 am IST,  Updated : Mar 10, 2019 08:22 am IST

बोल्ड एंड ग्लैमरस सनी लियोनी एक बार फिर से अपनी हॉटनेस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जी हां इस बात का अंदाजा आप सनी का ये फोटो लगाने के बाद ही कर सकते हैं।

सनी लियोनी- India TV Hindi
सनी लियोनी

नई दिल्ली: बोल्ड एंड ग्लैमरस सनी लियोनी एक बार फिर से अपनी हॉटनेस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जी हां इस बात का अंदाजा आप सनी का ये फोटो लगाने के बाद ही कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में सनी ने वेडिंग वोज़ मैगजीन के कवर पेज के लिए लिए ब्राइडल फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट के दौरान सनी ने रेड कलर का लंहगा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी।

सनी लियोनी किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कहीं उनका बोल्ड अंदाज नजर आता है, तो कहीं वो अपने बच्चों को प्यार करती हुई दिखाई देती हैं। सनी लियोनी की चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं। फैंस हमेशा उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। हाल में सनी दुल्हन के अवतार में नजर आईं। एक फोटो में सनी लियोनी ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। इस फोटो को सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

दुल्हन के जोड़े में सनी ने डार्क रेड कलर का लहंगा पहन रखा है। इस लहंगे ने उनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ा दी है। सनी लियोनी ने एक मैग्जीन की आठवी एनीवर्सरी एडिशन के लिए फोटोशूट करवाया है। अपने रेड कलर के लहंगे के साथ उन्होंने मांग टीका और कानों में झुमके पहने हुए है।

सनी लियोनी ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- मुझसे शादी करोगे? 8वीं वर्षगांठ संस्करण के कवर पर आने से बहुत खुश हूं। सनी के इस फोटो को 2 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।सनी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। अपनी फिटनेस को लेकर भी वो बहुत सजग हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फिटनेस की वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल