1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर

मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर

 Published : Jul 14, 2021 01:22 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 01:28 pm IST

मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर के साथ बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की। जिसका कैप्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा- तुम मेरी धड़कन छोड़...- India TV Hindi
मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा- तुम मेरी धड़कन छोड़... Image Source : INSTAGRAM/MIRARAJPUT

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी और परिवार की फोटोज-वीडियो शेयर करती रहती हैं। मीरा ने बुधवार को अपनी खूबसूरत शादी की अंगूठी के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। जिसमें शाहिद कपूर भी नजर आ रहे हैं। 

कैमरे के लिए पोज़ देते हुए दोनों ने अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेरी। तस्वीर शेयर करते हुए मीरा राजपूत ने लिखा, “You make my heart skip a beat.. or three or four।'

दीया मिर्जा बनीं मां, शेयर की प्री-मैच्योर बेटे की पहली तस्वीर

फैंस को मीरा का ये पोस्ट काफी पसंजद आया।  शाहिद और मीरा पर खूब प्यार बरसा रहे हैं उन्हें 'कपल गोल' कहा। 

एक ने कहा, "तुम दोनों को देखकर...हमेशा मुस्कुरा देती हो।" वहीं एक अन्य ने लिखा, ओह सो क्यूट..आई मिस यू दोनों...तस्वीर के लिए धन्यवाद। 

कपल ने हाल ही में 7 जुलाई को अपनी छठी शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर मीरा ने शाहिद कपूर के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए एक नोट लिखा। कैप्शन दिया, 'मैं आपको शब्दों से ज्यादा प्यार करता हूं। हैप्पी 6, माई लव माई लाइफ।'

'लाल सिंह चड्ढा' की टीम पर लद्दाख में गंदगी फैलाने का लगा गंभीर आरोप, मेकर्स ने दी ये सफाई

शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह आखिरी बार कियारा आडवाणी के साथ 'कबीर सिंह' में नजर आए थे।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। उसके बा, वह 'जर्सी' में नजर आएंगे। यह फिल्म  साल 2019 की तेलुगु हिट का हिंदी रीमेक है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन