1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोहनलाल का जन्मदिन पर फैन्स को तोहफा, शेयर किया 'दृश्यम 2' का टीज़र

मोहनलाल का जन्मदिन पर फैन्स को तोहफा, शेयर किया 'दृश्यम 2' का टीज़र

 Published : May 21, 2020 03:39 pm IST,  Updated : May 21, 2020 03:39 pm IST

साउथ के स्टार मोहनलाल ने अपने जन्मदिन पर फैन्स को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म दृश्यम 2 का टीज़र रिलीज किया है।

 mohanlal- India TV Hindi
मोहनलाल Image Source : TWITTER

साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने केरल में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन पर मोहनलाल ने फैन्स को एक तोहफा दिया है। उन्होंने 2013 में आई सुपरहिट फिल्म दृश्यम के सीक्वल की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने फैन्स के लिए दृश्यम 2 का टीज़र रिलीज किया है।

20 सेकेंड के टीज़र में मोहनलाल के किरदार जोर्गेकुटी धीर-धीरे अपनी आंखें खोलते नजर आ रहे हैं। उसके बाद टाइटल दृश्यम 2 का लिखा आता है। फिल्म को एंटनी पेरुमबवूर ने प्रोड्यूस किया है और जेथु जोसफ ने डायरेक्ट किया है। मोहनलाल ने दृश्यम 2 का टीज़र शेयर करते हुए लिखा- #दृश्यम #दृश्यम2

दृशयम 2 में मोहनलाल जोर्गेकुटी का किरदार निभाते नजर आएंगे जो अपनी बेटी के द्वारा खुद को बचाने में किए गए मर्डर को छुपाते नजर आएंगे।  उनके अलावा कोई नहीं जानता है कि अपराधी के शरीर के साथ क्या किया।

दृश्यम 2 की शूटिंग केरल सरकार द्वारा फिल्म इंडस्ट्री को शूटिंग के लिए अनुमति मिलते ही शुरू हो जाएगी। यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है और बाकी कलाकारों और क्रू की घोषणा जल्द की जाएगी। 

मोहनलाल और डायरेक्टर जेथु जोसफ एक और फिल्म में साथ में काम करने वाले हैं। उस फिल्म का नाम राम है। मगर कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिल्म का काम बीच में ही रुक गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन