1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रनूतन के डिजिटल डेब्यू 'हेलमेट' पर पिता मोहनीश बहल ने दी ये प्रतिक्रिया

प्रनूतन के डिजिटल डेब्यू 'हेलमेट' पर पिता मोहनीश बहल ने दी ये प्रतिक्रिया

 Published : Sep 21, 2021 05:37 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 08:50 pm IST

प्रनूतन बहल और अपारशक्ति खुराना की फिल्म हेलमेट हाल ही में ज़ी5 पर रिलीज हुई है।

प्रनूतन के डिजिटल डेब्यू 'हेलमेट' पर पिता मोहनीश बहल ने दी ये प्रतिक्रिया- India TV Hindi
प्रनूतन के डिजिटल डेब्यू 'हेलमेट' पर पिता मोहनीश बहल ने दी ये प्रतिक्रिया Image Source : INSTAGRAM

प्रनूतन बहल और अपारशक्ति खुराना की फिल्म हाल ही में ज़ी5 पर रिलीज हुई है। 'हेलमेट' शानदार ढंग से आगे बढ़ रही है और इस विषय पर कई लोगों का दिल जीत रही है। इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म में अपारशक्ति खुराना और प्रनूतन जैसे सितारे कंडोम खरीदने के विषय को सामान्य करने की बात करते नज़र आ रहे हैं।

'केबीसी 13' की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला: आंखों में रोशनी नहीं मगर बुलंद हैं सपने

अभिनेत्री प्रनूतन बहल की फ़िल्म को हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया था। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें सबसे अच्छी प्रतिक्रिया उनके पिता मोहनीश बहल से मिली थी। उसी के बारे में बात करते हुए, प्रनूतन ने कहा, "पिताजी को फिल्म पसंद आई। फिल्म देखने के बाद उन्होंने पहली बात यह कही कि उन्हें मेरी पसंद पर गर्व है और उन्हें यह फिल्म बहुत अच्छी लगी। उन्होंने महसूस किया कि 'हेलमेट' एक संपूर्ण पैकेज है जिसमें मस्ती, कॉमेडी और एक महत्वपूर्ण संदेश है। उन्हें गर्व और इम्प्रेस्ड महसूस होता देखकर मुझे अलग-अलग विषयों को चुनने की प्रेरणा मिलती है, जो मुझे लगता है कि डिफरेंस पैदा कर सकती है।"

अनुपमा और अनुज कपाड़िया ने 'बचपन का प्यार' गाने को किया रीक्रिएट, दिखी क्यूट केमिस्ट्री

फ़िल्म 'हेलमेट' स्ट्रीमिंग के लिए ज़ी5 पर उपलब्ध है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन