1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोना सिंह ने शादी के बाद इस तरह मनाई पहली लोहड़ी, देखे तस्वीरें

मोना सिंह ने शादी के बाद इस तरह मनाई पहली लोहड़ी, देखे तस्वीरें

 Published : Jan 14, 2020 12:49 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 12:49 pm IST

टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के बाद मोना की यह पहली लोहड़ी थी। उन्होंने फैमिली के साथ इस तरह लोहड़ी मनाई।

mona singh lohri celebration- India TV Hindi
मोना सिंह लोहड़ी सेलिब्रेशन।

टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह 27 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के बाद मोना की यह  पहली लोहड़ी थी। शादी के बाद पहली लोहड़ी मोना ने बहुत धूमधाम से मनाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं।

मोना के लोहड़ी सेलिब्रेशन में उनकी फैमिली और बेस्ट फ्रेंड गौरव गेरा मौजूद थे। मोना ने सेलिब्रेशन में खूब मस्ती की। उन्होंने डांस भी किया। 

मोना ने लोहड़ी सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी लोहड़ी, प्यार, रोशनी, खुशी और मेरी गैंग।

mona singh lohri celebration
मोना सिंह की पहली लोहड़ी।

mona singh lohri celebration
मोना सिंह की शादी के बाद पहली लोहड़ी।

mona singh lohri celebration
लोहड़ी सेलिब्रेशन।

mona singh lohri celebration
मोना सिंह की शादी के बाद पहली लोहड़ी।

मोना ने सेलिब्रेशन में ऑरेंज कलर के सूट के साथ हैवी ईयररिंग पहने थे। जो उनके लुक को और बेहतर बना रहे थे।

आपको बता दें मोना सिंह ने बैंकर श्याम राजगोपालन से शादी की है। उनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो मोना आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन