1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साल 2018 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गईं प्रिया प्रकाश, ये है पूरी लिस्ट

साल 2018 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गईं प्रिया प्रकाश, ये है पूरी लिस्ट

 Published : Dec 13, 2018 12:18 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 12:22 pm IST

गूगल की 2018 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में कई स्टार्स ने बाजी मार ली है।

priya, nick and sapna- India TV Hindi
priya, nick and sapna Image Source : INSTAGRAM

2018 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई चीजें हुई हैं। कुछ बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंध गए तो कुछ ने बॉलीवुड में अभी शुरुआत की है। साथ ही इस साल सोशल मीडिया पर बहुत कुछ वायरल भी हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल इन फोटोज और वीडियों ने कई लोगों की जिंदगी भी बना दी। इन सभी को गूगल पर कई बार सर्च किया गया है। तो आइए आपको उन सेलिब्रिटीज के नाम बताते हैं जिन्हें 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

इस लिस्ट में पहला नाम है प्रिया प्रकाश वारियर का है। प्रिया की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो विंक कर रही थी। यह वीडियो रातो-रात इतनी वायरल हो गई की प्रिया को गूगल पर सर्च लिस्ट में सबसे ऊपर ले आई।

दूसरा नंबर पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस हैं। निक और प्रियंका हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 1-2 दिसंबर को शादी रचाई है। प्रियंका के इंडिया में निक के साथ रोका करना फिर शादी और ट्रिप की वजह से निक को गूगल पर काफी सर्च किया गया है।

इस लिस्ट में तीसरा नाम हरियाणवीं सिंगर सपना चौधरी का है। सपना अब तो बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रही हैं। उनकी फिल्म 14 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

चौथे नंबर पर हैं प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका इस साल ही निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। इसके साथ ही उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में भी शामिल किया गया है। जिसकी वजह से उन्हें काफी गूगल पर काफी सर्च किया गया है।

आनंद आहूजा: सोनम कपूर और आनंद आहूजा इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। आनंद एक बिजनेस मैन हैं। सोनम से शादी के बाद उनके बारे में भी गूगल पर काफी सर्च किया गया है।

इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान के बारे में भी लोग काफी जानना चाहते हैं जिसकी वजह से वह इस लिस्ट में शामिल हुई हैं। सारा की पहली फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है।

इस लिस्ट से बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान कैसे दूर रह सकते हैं। सलमान खान इस साल फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में भी शामिल हुए हैं।

मेगन मार्कल: प्रियंका चोपड़ा और मेगन मार्कल काफी अच्छे दोस्त हैं। मेगन इस साल शादी प्रिंस हैरी से शादी करके ब्रिटिश रॉयल फैमिली का हिस्सा भी बन गई हैं।

गूगल की इस लिस्ट में भजन सम्राट अनुप जलोटा कैसे पीछे रह सकते हैं। वह इस साल बिग-बॉस 12 के कंटेस्टेंट रहे हैं। जहां वह जसलीन के साथ एक जोड़ी में गए थे।

आखिरी में आते हैं बोनी कपूर। इस साल श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर चर्चा में रहे। उन्होंने अपनी बेटी जाह्नवी और खुशी को संभाला है।

Also Read:

Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर

रघु राम ने तलाक के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन