1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मदर्स डे 2020: अमृता सिंह से नीना गुप्ता तक इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने दम पर की बच्चों की परवरिश

मदर्स डे 2020: अमृता सिंह से नीना गुप्ता तक इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने दम पर की बच्चों की परवरिश

 Published : May 09, 2020 02:24 pm IST,  Updated : May 09, 2020 03:04 pm IST

मदर्स डे पर हम आपको उन सिंगल मां के बारे में बताते हैं जो आम लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं।

mothers 2020- India TV Hindi
मदर्स डे 2020 Image Source : INSTAGRAM

बच्चों की सही तरीके से परवरिश करने के लिए मां से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। वह बच्चे को हर चीज अलग तरीके से सिखाती है जो उस आगे चलकर काम आती हैं। मां को बच्चे की परवरिश के लिए किसी की जरुरत नहीं होती है। वह अकेले अपने दम पर बच्चों को अच्छे से पाल सकती है। बॉलीवुड में भी कई सिंगल मदर हैं जिन्होंने अपने बच्चों की इतनी अच्छी परवरिश की के अब वह बड़ा नाम कमा रहे हैं। आइए आपको इन सफल सिंगल मदर्स के बारे में बताते हैं।

सुष्मिता सेन:

मिस यूनिवर्स और एक सफल अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कभी शादी नहीं की। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में 2000 में एक बेटी रिनी को गोद लिया था। उसके बाद उन्होंने 2010 में अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता सेन दोनों बच्चियों की अकेले परवरिश कर रही हैं। अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं।

अमृता सिंह:
सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह ने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम की अकेले ही परवरिश की है। 2004 में सैफ और अमृता सिंह का तलाक हो गया था। सारा बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं और इब्राहिम एक एड शूट कर चुके हैं।

नीना गुप्ता:
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा एक फैशन डिजाइनर है। नीना गुप्ता वेस्ट इंडियन क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों की बेटी मसाबा है। नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा की अकेले परवरिश करके उसे इस काबिल बनाया है।

महिमा चौधरी:
महिमा चौधरी 2006 मे शादी के बंधन में बंधी थी। उनकी एक बेटी भी है। महिमा का 2013 में पति बॉबी से तलाक हो गया था। जिसके बाद वह अपनी बेटी की अकेले परवरिश कर रही हैं।

mahima choudhry
Image Source : SOCIAL MEDIAमहिमा चौधरी

पूनम ढिल्लो:
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने अपनी शानदार एक्टिंग से 70-80 के दशक में लोगों का खूब दिल जीता है। पूनम ढिल्लों  ने 1988 में फिल्ममेकर अशोक ठाकेरिया से शादी की थी। उनके दो बच्चे पालोमा और अनमोल हैं। यह शादी ज्यादा चल नहीं पाई और 1997 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। तलाक के बाद से पूनम ढिल्लों ने अकेले अपने दोनों बच्चों की परवरिश की है।

poonam dhillon
Image Source : SOCIAL MEDIAपूनम ढिल्लों

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन