मौनी रॉय ने रीमा कागती की 'गोल्ड' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। इसके बाद वह अयान मुखर्जी की 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नागार्जुन भी हैं। मौनी, अमिताभ के साथ काम कर के बहुत खुश हैं और उन्होंने कहा है कि उनके साथ काम करने के बाद मैं खुशी से मर सकती हूं।
Related Stories
मौनी ने कहा- "मैं उनके (अमिताभ) साथ शूटिंग करने के बाद खुशी से मर सकती हूं। फिल्म में उनके साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"
अमिताभ द्वारा फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई सलाह देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "नहीं उन्होंने कोई खास सलाह नहीं दी क्योंकि अयान (मुखर्जी) सेट पर थे लेकिन बिग के साथ काम करते हुए मैं ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी।"
उन्होंने कहा, "मैं उनके चेहरे को देखते हुए सोच रही थी कि भगवान ने क्या अवसर दिया है क्योंकि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वे दिग्गज हैं, इसलिए उनके साथ काम के दौरान खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही थी।"
करण जौहर द्वारा निर्मित 'ब्रह्मास्त्र' क्रिसमस 2019 को रिलीज होगी।
(IANS इनपुट के साथ)
Also Read:
रणवीर-दीपिका की शादी में शामिल हुए ड्राइवर और बॉडीगार्ड, बॉलीवुड में किसी को नहीं मिला न्यौता
रणवीर सिंह से शादी के बाद सोनम कपूर की रिश्तेदार बन गईं दीपिका पादुकोण, जानिए क्या है रिश्ता
Bigg Boss 12: सलमान खान ने शिवाशीष मिश्रा को निकाला घर से बाहर, नियम तोड़ने की मिली सजा