1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मृणाल ठाकुर के बर्थडे पर फैंस को मिला सरप्राइज, दुलकर सलमान की फिल्म से सामने आया एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक

मृणाल ठाकुर के बर्थडे पर फैंस को मिला सरप्राइज, दुलकर सलमान की फिल्म से सामने आया एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक

 Published : Aug 01, 2021 05:16 pm IST,  Updated : Aug 01, 2021 05:16 pm IST
mrunalk thakur - India TV Hindi
मृणाल ठाकुर  Image Source : INSTAGRAM/ MRUNALTHAKUR

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म से फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मृणाल, अभिनेता दुलकर सलमान के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का टाइटल क्या होगा, इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मृणाल ठाकुर का जो लुक जारी किया गया है, उसमें उनके किरदार का नाम सीता है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि मृणाल ठाकुर ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। बहुत ही सिंपल लुक में माथे पर लगी बिंदी उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही है। शीशे के सामने खड़ी मृणाल पलटकर दुलकर सलमान को देख रही हैं, जो उनकी तस्वीर खींच रहे हैं। पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि सीता को अपने राम यानी दुलकर सलमान से सरप्राइज मिला है, इसलिए वह बहुत ही शॉकिंग पोजिशन में खड़ी हैं।

सोनू सूद बने ओलंपिक मूवमेंट के ब्रांड एंबेसडर, अगले साल भारत के एथलीट्स की करेंगे अगुवाई

एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम उकाउंट पर एक वीडियो और पोस्टर शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए मृणाल ने लिखा- 'मेरे विशेष दिन पर मेरी ओर से आपको एक उपहार है! इसके लिए @swapnacinema को धन्यवाद'। प्यारे दुलकर सलमान के साथ आपका दिल जीतने के लिए यहां आ गए हैं। फिल्म में दुलकर सलमान लेफ्टिनेंट राम की भूमिका में नजर आएंगे। यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर साथ में काम कर रहे हैं। 

वैजयंती मूवीज के बैनर तले बन रही ये फिल्म मृणाल ठाकुर की पहली साउथ इंडियन फिल्म है।यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी। हानू राघवपुड़ी द्वारा निर्देशित यह इस फिल्म से पिछले हफ्ते दुलकर सलमान का भी फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जो उनके फैंस को खूब पसंद आया। 

मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह हाल ही में फिल्म तूफान में नजर आई थी। इस फिल्म में मृणाल, फरहान अख्तर के साथ रोमांस करते हुए नजर आई थीं। फिल्म के साथ-साथ दर्शकों को मृणाल ठाकुर की एक्टिंग भी काफी पसंद आई। मृणाल ठाकुर को फिल्म क्रिटिक्स से भी काफी सराहना मिली थी। इसके अलावा मृणाल ठाकुर के तेलुगु फिल्म जर्सी के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। 

पढ़ें अन्य खबरें- 

मौनी रॉय ने BFF संग माधुरी दीक्षित के गाने ‘अंखियां मिलाऊं’ पर की मस्ती, वीडियो वायरल

ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाली मीराबाई चानू पर बनेगी फिल्म

'मिमी' में बहन कृति सैनन की परफॉर्मेंस देख नूपुर सैनन की आंखों में आए आंसू, बोलीं - आपने हर सीन में बेस्ट दिया है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन