1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुकेश अंबानी के बेटे से शाहरुख खान ने पूछी पहली सैलरी, जवाब सुनकर सकपका गए किंग खान

मुकेश अंबानी के बेटे से शाहरुख खान ने पूछी पहली सैलरी, जवाब सुनकर सकपका गए किंग खान

 Published : Dec 28, 2017 10:04 am IST,  Updated : Dec 28, 2017 11:30 am IST

शाहरुख खान अपने सेसं ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख के पास हर सवाल का अनोखा जवाब होता है। लेकिन इस बार तो मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने किंग खान की बोलती ही बंद कर दी।

anant ambai, shah rukh khan- India TV Hindi
anant ambai, shah rukh khan Image Source : PTI

नई दिल्ली: शाहरुख खान अपने सेसं ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख के पास हर सवाल का अनोखा जवाब होता है। लेकिन इस बार तो मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने किंग खान की बोलती ही बंद कर दी।

हाल ही में रिलांयस इंडस्ट्री लिमिटेड ने सफलता की चालीसवीं सालगिरह का जश्न मनाया। इस अवसर पर अंबानी फैमिली ने एक ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल थे। इस इवेंट में शाहरुख खान भी थे। शाहरुख के साथ मुकेश और नीता के अच्छे रिश्ते हैं ये तो आप सब जानते ही हैं।

पार्टी में शाहरुख अंबानी के बच्चों अनंत, आकाश और ईशा से भी मिले। शाहरुख ही पार्टी का इवेंट होस्ट कर रहे थे। इस दौरान शाहरुख ने अनंत अंबानी के साथ कई रोचक बातें भी की। बातों ही बातों में शाहरुख ने अनंत से पूछ लिया कि उनकी पहली सैलरी क्या थी। दरअसल, शाहरुख ने पहले तो अपनी फर्स्ट सैलरी का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें तो सिर्फ 50 रुपए मिले थे। फिर उन्होंने अनंत अंबानी से उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछा। इस सवाल को सुनने के बाद अनंत ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

अनंत ने अपने जवाब में कहा, 'आप रहने दीजिए। अगर मैंने अपनी पहली सैलरी बता दी तो आप थोड़े शर्मसार हो जाएंगे।' अनंत के इस जवाब से शाहरुख समेत वहां मौजूद हर शख्स हंसने लगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन