1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. TV Ka Dum: मुकेश खन्ना, सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने माइथोलॉजिकल शो के प्रभाव के बारे में बात की

TV Ka Dum: मुकेश खन्ना, सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने माइथोलॉजिकल शो के प्रभाव के बारे में बात की

 Published : Feb 05, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 01:21 pm IST

इंडिया टीवी के Tv ka Dum कॉन्क्लेव में मुकेश खन्ना, सौरभ राज जैन, देबिना बनर्जी और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार तिवारी में आए।

TV Ka Dum- India TV Hindi
Mukesh Khanna, Debina Bonnerjee talk about impact of mythological shows  

इंडिया टीवी के Tv ka Dum कॉन्क्लेव में मुकेश खन्ना, सौरभ राज जैन, देबिना बनर्जी और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार तिवारी में आए। जहां उन्होंने माइथोलॉजिकल कहानियों को टीवी पर दिखाने के तरीके में इतने सालों में कितना बदलाव आया है और इसके साथ ही एक्टर के व्यक्तिगत लेवल पर कैसे प्रभाव डालता है पर बात की।

स्वास्तिक प्रोडक्शन के फाउंडर सिद्धार्थ कुमार तिवारी भी शो में आए थे। वह 'महाभारत', 'कर्मफल दाता शनि', 'पोरस' और 'राधाकृष्ण' जैसे बनाते हैं। सिद्धार्थ ने अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं माइथोलॉजिकल शो के जरिए एंट्री करुंगा। यह सिर्फ एक इत्तेफाक था। उन्होंने बताया जब वह महाभारत जैसे बड़े शो बनाने की तैयारी कर रहे थे तो उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि बिना उस कहानी के बारे में गहराई से जाने और यह शो नहीं बना सकते हैं।

सौरभ राज जैन जो 2011 में आए सीरियल 'देवो के देव महादेव' में कृष्णा का रोल निभा चुके हैं। वह टेलिविजन सीरियल्स में तीन बार भगवान का रोल निभा चुके हैं। उन्होंने सिद्धार्थ का शुक्रिया किया इस तरह के रोल देने के लिए। उन्होंने कहा जब आपके काम की सराहना होती है अच्छा महसूस होता है।

मुकेश खन्ना ने कहा- शक्तिमान सिर्फ एक सुपरहीरो शो नहीं था बल्कि एक एजुकेशन शो। उन्होंने बताया- शक्तिमान के बाद वह खुद को जिम्मेदार महसूस करने लगे थे जिसके बाद उन्होंने 60 के करीब फिल्मों में काम किया। हालांकि शक्तिमान उनका फिर भी सबसे पसंदीदा करेक्टर रहेगा।

आज के समय की महाभारत के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा- अब इन किरदारों में आत्मा नहीं रही है।

देबिना बनर्जी जिन्होंने 2008 में आई रामायण में सीता का रोल निभाया था। उन्होंने कहा- इतना बड़ा रोल मुझे नर्वस कर रहा था क्योंकि इससे पहले सीता का रोल बहुत ही खूबसूरती से टेलिविजन पर दिखाया जा चुका है।

पूजा शर्मा जो स्टार प्लस के शो 'महाभारत' में द्रोपदी का रोल सीरियल 'महाकाली-अंत ही आरंभ है' में लीड रोल निभा चुकी का कहना है कि उन्होंने इन शो से बहुत कुछ सीखा है। लोगों का कहना है कि टीवी शो में महिला किरदार प्रतिगामी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी भूमिकाओं के साथ इसे गलत साबित किया है।

सुमेध मुदगलकर जो इस समय सीरियल राधाकृष्ण में कृष्ण का रोल निभा रहे हैं ने कहा- उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है।

सेशन के आखिरी में सिद्धार्थ तिवारी ने बताया इन शोज़ की शूटिंग करना आसान नहीं होता है। कास्ट को गुजरात में किसी जगह पर जाकर शूट करना होता है। जो मुंबई से 3 घंटे का रास्ता है। इसेक आगे उन्होंने कहा- वह महाभारत जैसे शो बनाते हैं। उनका कोई इंटेशन नहीं होती है कि वह ऑरिजनल वर्जन से तुलना करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन