1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य पंचोली को रेप केस में कोर्ट ने दी 19 जुलाई तक अंतरिम राहत

आदित्य पंचोली को रेप केस में कोर्ट ने दी 19 जुलाई तक अंतरिम राहत

 Published : Jul 02, 2019 10:50 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 10:52 pm IST

मंगलवार को कोर्ट ने 19 जुलाई तक एक्टर प्रोड्यूसर आदित्य पंचोली को अंतरिम राहत दी है। आदित्य के खिलाफ कुछ दिनों पहले मुंबई में एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।

Aditya pancholi- India TV Hindi
Aditya pancholi

मंगलवार को कोर्ट ने 19 जुलाई तक एक्टर प्रोड्यूसर आदित्य पंचोली(Aditya Pancholi) को अंतरिम राहत दी है। आदित्य के खिलाफ कुछ दिनों पहले मुंबई में एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। अंतरिम बेल मिलने के बाद आदित्य पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा- उस महिला ने अपनी एफआईआर में झूठ कहा है। उनकी कंप्लेंट और पासपोर्ट में डेट ऑफ बर्थ अलग है।

आपको बता दें शिकायत मुंबई पुलिस के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। वर्सोवा पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ आईपीसी की धारा CR no 198/2019 U/s 376, 328, 384, 341, 342, 323, 506 के अंतर्गत मामला दर्ज किया हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा था- आदित्य पंचोली ने कई बार उनका रेप किया है। वह इससे पहले भी आदित्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।

एक्ट्रेस ने बताया जब वह 17 साल की थी तब उन्होंने आदित्य पंचोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया जब आदित्य ने उनके साथ गलत काम किया था वह तब पुलिस के पास गई थीं। मगर तब उन्हें वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया था।

Also Read:

Article 15 Box office collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने चौथे दिन भी मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल

जायरा वसीम VS नफीसा अली, एक ने बॉलीवुड छोड़ा, दूसरी को चाहिए दमदार रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन