1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mumbai Drug Case Live : क्रूज पर पार्टी करने के लिए नहीं ली गई थी अनुमति, मुंबई पुलिस ने शुरू की प्राथमिक जांच

Mumbai Drug Case Live : क्रूज पर पार्टी करने के लिए नहीं ली गई थी अनुमति, मुंबई पुलिस ने शुरू की प्राथमिक जांच

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Oct 05, 2021 07:49 pm IST

अदालत ने कहा कि मामले में जांच की बहुत जरूरत है और इस पहलू पर विचार करते हुए, एनसीबी के समक्ष आरोपियों की उपस्थिति आवश्यक है। अदालत ने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि मामले में सह-आरोपी के पास से मादक पदार्थ पाये गये थे और ये तीनों आरोपी (आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा) उनके साथ थे। जांच की आवश्यकता है और इसलिए अभियोजन और आरोपियों दोनों के लिए अपनी बेगुनाही साबित करना उपयोगी है।’’

Mumbai Drug Case: मुंबई रेव पार्टी मामले में आर्यन खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एक तरफ उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली तो दूसरी तरफ उनके और अरबाज़ के करीबी श्रेयस नायर को भी NCB ने हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि कोर्ट ने आर्यन खान समेत सभी 8 आरोपियों को 7 अक्टूबर तक NCB कस्टडी में भेज दिया है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे के मुताबिक, रेव पार्टी मामले में कई और लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि वानखेड़े ने इस पूरे मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। देर रात भी एक शख्स को NCB दफ्तर लाया गया लेकिन ये कौन है इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई।

Latest Bollywood News

Mumbai Drug Case Live:

Auto Refresh
Refresh
  • 1:12 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    कोविड पीरियड में मुम्बई में इतनी बड़ी पार्टी के लिए कोविड नियमों का पालन नहीं किया गया। ऐसे में इस एंगल से भी जांच की जाएगी।
     रिपोर्ट-राजीव सिंह 

  • 12:39 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    क्रूज पर पार्टी करने के लिए पुलिस से कोई अनुमति नही ली गई थी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मुम्बई पुलिस ने क्रूज़ ड्रग मामले मे प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। मुम्बई पुलिस डीजी शिपिंग, बीपीटी से जानकारी इकट्ठा कर रही है। हर एजेंसी से उनके रोल के बारे में पूछताछ की जाएगी। - मुम्बई पुलिस

  • 8:57 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

  • 8:57 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    कोर्ट में पेश किए जाएंगे गिरफ्तार किए गए दो शख्स

    मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है- एक व्यक्ति जिसे कल दूसरे दिन क्रूज जहाज पर छापे के दौरान हिरासत में लिया गया था और जोगेश्वरी क्षेत्र से एक ड्रग पेडलर; गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन