1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गूगल से एड्रेस निकालकर अक्षय कुमार के घर में घुसा हरियाणा का छोरा, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

गूगल से एड्रेस निकालकर अक्षय कुमार के घर में घुसा हरियाणा का छोरा, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Published : Feb 07, 2019 11:02 am IST,  Updated : Feb 07, 2019 11:03 am IST

अभिनेता अक्षय कुमार से मिलने एक फैन उनके घर पहुंच गया, गूगल से अड्रेस ढूढ़कर उसने अक्षय कुमार के घर में घुसने की कोशिश की।

अक्षय कुमार- India TV Hindi
अक्षय कुमार

मुम्बई: मुम्बई पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र जुहू में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के घर में कथित रुप से घुसने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया है। हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी नाम का लड़का सिर्फ अपने पसंदीदा सुपरस्टार अक्षय कुमार से मिलने पहुंचा था। गूगल से अक्षय का पता ढूंढ़कर वो सीधा उनके घर में घुस गया। सोमवार की देर रात जब वो अक्षय के घर में घुसने की कोशिश करने लगा तो सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 20 साल के आसपास होगी। उस पर अनधिकार प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है। वह न्यायिक हिरासत में है। 

अभिनेता अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। हाल ही में वो साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 2.0 में नजर आए थे। इस साल अक्षय कुमार की 5 फिल्में रिलीज होने वाली है। इसमें केसरी, हाउसफुल 4 और सूर्यवंशी समेत तमाम फिल्में शामिल हैं। 

फिलहाल वो रोहिथ शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वो एटीएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म सिम्बा में अक्षय के लुक और रोल का खुलासा किया गया था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आलिया भट्ट ने वरुण धवन के साथ फोटो शेयर कर बताया जल्द ही आने वाली है 'कलंक' 

नहीं बन रही है शाहरुख खान की फिल्म डॉन 3, फरहान अख्तर ने बताई वजह

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन