1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर्स को आतंकवादी समझकर गिरफ्तार करने की खबर निकली झूठी, मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी

एक्टर्स को आतंकवादी समझकर गिरफ्तार करने की खबर निकली झूठी, मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी

 Published : May 31, 2019 12:30 pm IST,  Updated : May 31, 2019 12:47 pm IST

सोशल मीडिया पर दो एक्टर्स को आतंकवादी समझ गिरफ्तार करने की खबर को मुंबई पुलिस ने झूठा ठहरा दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

Actors- India TV Hindi
Actors Image Source : TWITTER

खबर आई थी कि बुधवार को मुंबई पुलिस दो आतंकवादियों के पकड़ने में लगी हुई थी। लेकिन बाद में पता चला था कि यह आतंकवादी नहीं बल्कि दो एक्टर्स हैं जो अपनी शूटिंग के कॉस्ट्यूम में थे। इन एक्टर्स को मुंबई पुलिस से आतंकवादी समझकर गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। मुंबई पुलिस ने इस खबर को झूठ ठहराया है। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

मुंबई पुलिस ने ट्वीट में लिखा- मुंबई पुलिस ने इस तरह के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है। कृपया तथ्यों की जांच करें।

Screenshot of mumbai police Tweet
Image Source : TWITTERScreenshot of mumbai police Tweet

आपको बता दें खबर के मुताबिक पुलिस दो ऐसे लोगों को ढूंढ रही थी जो आतकंवादियों की तरह तैयार हुए थे और उन्हें वसई के पास सिगरेट खरीदते स्पॉट किया गया था। 1 घंटे तक ढूंढने के बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। जब पूछताछ हुई तो पता चला दोनों ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक का नाम बलराम गिलवाला (23) और दूसरे का नाम अरबाज खान (20) है। दरअसल दोनों एक्टर्स के आतंकवादी वाले लुक ने लोगों को डरा दिया था। जिसके बाद तुरंत पुलिस को फोन करके उनके बारे में बताया गया था।

प्रोडगक्शन हाउस के इन-चार्ज ने इस बात की पुष्टि भी की थी। यह दोनों फिल्म के लिए काम कर रहे हैं और पेपर भी जमा किए थे। मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तरह दोनों एक्टर्स और यूनिट इन-चार्ज के खिलाफ चार्जेस किया है। जैसे ही यह न्यूज लोगों को पता चली उसके बाद उन्होंने रिएक्शन देना शुरू कर दिए।

Also Read:

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में न्यौता मिलने के बावजूद नहीं पहुंच पाईं काजल अग्रवाल, सामने आई बड़ी वजह

सिर्फ भारत में ही नहीं चीन में भी हैं ऋतिक रोशन के दीवाने, रखा ये क्यूट नाम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन