1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘नागिन 3’ ने टीआरपी की दुनिया में मचाया तहलका, नंबर वन हुआ शो, जानिए बाकी शो की रेटिंग

‘नागिन 3’ ने टीआरपी की दुनिया में मचाया तहलका, नंबर वन हुआ शो, जानिए बाकी शो की रेटिंग

 Published : Jun 14, 2018 04:56 pm IST,  Updated : Jun 14, 2018 05:10 pm IST

छोटे पर्दे पर ‘नागिन’ की वापसी हुई है, इसके साथ ही वापसी हुई है कलर्स की टीआरपी की।

नागिन 3- India TV Hindi
नागिन 3

नई दिल्ली: छोटे पर्दे पर ‘नागिन’ की वापसी हुई है, इसके साथ ही वापसी हुई है कलर्स की टीआरपी की। शो ने पहले ही हफ्ते टीआरपी की रेस में सभी सीरियल्स को पछाड़ दिया है। नागिन 3 इस हफ्ते टीआरपी में सबसे ज्यादा है।

बालाजी टेलीफिल्म्स ने ट्वीट करके बताया है कि नागिन 3 को ओपनिंग डे पर 4.2 रेटिंग मिली है वहीं दूसरे दिन शो ने छलांग मारी और 4.5 की रेटिंग शो को मिली। यह पहली बार है जब किसी शो को 4.5 की रेटिंग मिली है।

एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए नागिन की टीआरपी पर खुशी जताई है।

फैंस भी नागिन 3 की सफलता से काफी खुश हैं।

बीएआरसी की रिपोर्ट के मुताबिक नागिन 3 सबसे ज्यादा रेटिंग के साथ नंबर वन पर है। दूसरे नंबर पर है कलर्स का ही शो डांस दीवाने है। तीसरे नंबर पर जीटीवी का शो कुमकुम भाग्य और चौथे पर नंबर पर जी टीवी का ही शो कुंडली भाग्य है। पांचवे नंबर पर जीटीवी के ही शो इश्क शुभान अल्लाह को जगह मिली है।

बता दें, नागिन 3 इसी महीने की 2 तारीख से शुरू हुआ है। इस सीरियल में करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति और पर्ल वी पुरी लीड रोल में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन