1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! छोटे पर्दे की 'नागिन' अदा खान को लगी 2 लाख की चपत, डेबिट कार्ड का गलत इस्तेमाल कर निकाल गए पैसे

OMG! छोटे पर्दे की 'नागिन' अदा खान को लगी 2 लाख की चपत, डेबिट कार्ड का गलत इस्तेमाल कर निकाल गए पैसे

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Jan 22, 2018 02:11 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 02:11 pm IST

लोगों को साइबर क्राइम का शिकार बनते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में ऐसी ही एक घटना छोटे पर्दे की 'नागिन' यानी अदा खान के साथ भी देखने को मिली। दरअसल कुछ बदमाशों ने उनके डेबिट कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए उनके बैंक अकाउंट से 2 लाख रुपए निकाल लिए है।

Adaa Khan- India TV Hindi
Adaa Khan

नई दिल्ली: पिछले कुछ वक्त से लोगों को साइबर क्राइम का शिकार बनते हुए देखा जा रहा है। इस तरह की कई खबरों से अक्सर लोगों को सचेत किया जाता है। लेकिन इस तरह के क्राइम का शिकार सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि अभिनय जगत की कई जानी मानी हस्तियां भी हो रही हैं। हाल ही में ऐसी ही एक घटना छोटे पर्दे की 'नागिन' यानी अदा खान के साथ भी देखने को मिली। दरअसल कुछ बदमाशों ने उनके डेबिट कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए उनके बैंक अकाउंट से 2 लाख रुपए निकाल लिए है।

खबरों के मुताबिक उनके मोबाइल पर 24 हजार रुपए कट जाने का मैसेज आया, जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो गईं। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने बैग में अपना डेबिट कार्ड देखा तो वह अपनी जगह पर ही था। वह समझ गईं कि कोई गलत तरीके से उनके पैसे निकाल रहा है। फिर अदा को लगातार 4 मैसेज आए और कुल मिलाकर उनके अकाउंट से 2 लाख रुपए से भी ज्यादा निकाल लिए गए।

अदा ने कहा, उन्होंने तुरंत कॉल सेंटर को फोन किया। उन्हें बताया कि कोई और उनके अकाउंट से पैसे निकाल रहा है, इसके बाद उन्होंने अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक करना दिया। इस मामले में अदा ने पुलिस और बैंक से मिली मदद के लिए उन्हें शुक्रिया किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन