1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्‍मान खुराना की 'बधाई हो' का बनने जा रहा तेलुगू रीमेक, साउथ का ये सुपरस्‍टार निभाएगा लीड रोल

आयुष्‍मान खुराना की 'बधाई हो' का बनने जा रहा तेलुगू रीमेक, साउथ का ये सुपरस्‍टार निभाएगा लीड रोल

 Published : Sep 12, 2019 08:54 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 09:24 pm IST

आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' का बनने जा रहा तेलुगू रिमेक

आयुष्मान खुराना बधाई...- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना बधाई हो

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी इसका अब तेलुगू रिमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म में लीड रोल साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य करेंगे। बता दें कि बधाई हो में लीड रोल आयुष्मान खुराना ने किया था और साथ ही दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव, सुरेखा सीकरी जैसे कलकार भी थे। यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी और इसकी सफलता के बाद की इसका तेलुगू रीमेक बनाया जा रहा है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक बधाई हो के तेलुगू रीमेक को बॉलीवुड के मशहूर डॉयरेक्टर बोनी कपूर प्रोड्यूस कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस फिल्म में आयुष्‍मान खुराना वाले रोल को साउथ के एक्‍टर नागा चैतन्‍य करेंगे।

Naga Chaitanya
Naga Chaitanya

बता दें कि आयुष्‍मान खुराना ने इस फिल्म में 25 साल के नकुल कौशिक नाम के ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था जिसकी मां प्रेग्‍नेंट हो जाती है। उसकी बाद इस लड़के को समाज और आसपास के लोगों के द्वारा कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस स्थिती को काफी मजेदार तरीके से इस फिल्म में दिखाया गया है।

बता दें कि यह फिल्म बॉलीवुड की दूसरे फिल्मों से बिलकुल अलग विषय पर थी साथ ही इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता और बॉक्‍स ऑफिस पर पर भी सफलता के नए कीर्तिमान स्‍थापित किए।

Also Read:

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को मिला दूसरा प्यार, अगले साल करेंगी शादी

KBC 11: 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को मिला पहला करोड़पति, बिहार के सनोज राज अब बनना चाहते हैं IAS

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन