1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत संग फिर से काम करने को लेकर खुश हैं अभिनेता नलनीश नील

सुशांत संग फिर से काम करने को लेकर खुश हैं अभिनेता नलनीश नील

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 02:21 pm IST

सुशांत सिंह संग पहले काम कर चुके अभिनेता नलनीश नील एक बार फिर से नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' में उनके संग काम कर बेहद खुश हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत

नई दिल्ली: सुशांत सिंह संग पहले काम कर चुके अभिनेता नलनीश नील एक बार फिर से नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' में उनके संग काम कर बेहद खुश हैं। फिल्म में नलनीश एक रसोइया की भूमिका में हैं। 31 वर्षीय अभिनेता ने अपने किरदार के बारे में कहा, "'छिछोरे' इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के बारे में है।

मेरे किरदार का नाम पांडु है जो कि रसोइया है। मेरे किरदार में हास्य का पुट है क्योंकि यह कॉलेज के जनरल स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन गेम में सुशांत की टीम को जीतने में मदद करता है। मेरे और सुशांत के बीच कई हास्य दृश्य हैं। मुझे इससे पहले 'शुद्ध देसी रोमांस' में भी उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया था।" 'छिछोरे' में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर और ताहिर राज भसीन भी हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन