1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day Abhishek Bachchan: नव्या नवेली ने अभिषेक बच्चन को बताया 'बेस्ट फ्रेंड', सेलेब्स ने यूं किया बर्थडे विश

Happy B'day Abhishek Bachchan: नव्या नवेली ने अभिषेक बच्चन को बताया 'बेस्ट फ्रेंड', सेलेब्स ने यूं किया बर्थडे विश

 Published : Feb 05, 2021 10:33 am IST,  Updated : Feb 05, 2021 02:50 pm IST

अभिषेक बच्चन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर जानी-मानी हस्तियां उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रही हैं।

Happy B'day Abhishek Bachchan- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर लगा तांता  Image Source : INSTA: NAVYANANDA/FARAHKHANKUNDER

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके पिता अमिताभ बच्चन ने सुबह-सुबह ही भावुक पोस्ट शेयर किया था। अब सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। अभिषेक की भांजी नव्या नवेली, एक्टर अजय देवगन और फिल्ममेकर फराह खान ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

श्वेता नंदा की बेटी नव्या नंदा ने अपने मामा अभिषेक बच्चन को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड से ज्यादा NYC नाइट्स और Chelsea गेम्स। आप हमेशा मेरे फेवरेट फैमिली मेंबर रहे। हर क्राइम में मेरे पार्टनर !'

अभिषेक के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन का भावुक पोस्ट, शेयर की Then and Now फोटो

फराह खान ने अभिषेक के साथ पुरानी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "तुम हमेशा मेरे फेवरेट ब्वॉय रहोगे। ढेर सारी खूबसूरत यादे हैं तुम्हारे साथ.. हैप्पी बर्थडे। हमेशा प्यार करूंगी। जब तक हम दोबारा स्नेक डांस नहीं कर लेते।"

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टेट पर अभिषेक को बर्थडे की बधाई दी।

कैटरीना कैफ ने अभिषेक को दी बधाई
Image Source : INSTAGRAM कैटरीना कैफ ने अभिषेक को दी बधाई

अजय देवगन ने ट्वीट किया, "मुस्कुराते चेहरे से खुले मुंह तक हैप्पी बर्थडे डियर अभिषेक। आशा है कि ये बेहतर हो। आपको हमेशा और आज की शुभकामनाएं।"

सोनू सूद ने ट्वीट किया, "हैप्पी बर्थडे मेरे भाई। तुम थे, तुम हो और तुम हमेशा मेरे सबसे फेवरेट रहोगे। ढेर सारा प्यार।"

अभिनेता सिकंदर खेर ने अभिषेक के जन्मदिन पर लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- "आप एक दयालु व्यक्ति हैं। ये स्वाभाविक रूप से आपके दिल और अस्तित्व में आता है। आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की हमेशा कामना करता हूं। आपकी छोटी लेडी आपके डैसा पापा पाकर खुशकिस्मत है। हैप्पी बर्थडे अभिषेक। आई लव यू।"

अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे के लिए पुरानी और नई तस्वीर शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा। इस खूबसूरत फोटो पर बिग बी ने कैप्शन लिखा है- 'पहले मैं उसका नेतृत्व करता था.. उसका हाथ पकड़ कर .. अब वह मेरा नेतृत्व करता है.. मेरा हाथ पकड़ कर।"

आफताब शिवदसानी ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे एबी। हमेशा स्पेशल रहो भाई। प्यार।"

माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया, "टैलेंटेड, दयालु, और जेंटलमैन... हैप्पी बर्थडे। आपका ये साल शानदार हो।"

दिव्या दत्ता ने लिखा, "हैप्पिएस्ट बर्थडे माई डियर अभिषेक। ढेर सारा प्यार।"

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन