1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा बत्रा और नवाब शाह की रोमांटिक तस्वीर आई सामने, ऐसे किया था शादी के लिए प्रपोज

पूजा बत्रा और नवाब शाह की रोमांटिक तस्वीर आई सामने, ऐसे किया था शादी के लिए प्रपोज

 Published : Jul 19, 2019 11:53 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 11:56 pm IST

नवाब शाह और पूजा बत्रा ने दिल्ली में शादी कर ली। दोनों की शादी में सिर्फ नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे।

नवाब शाह-पूजा बत्रा- India TV Hindi
नवाब शाह-पूजा बत्रा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा (Pooja Batra) और 'टाइगर जिंदा है' के एक्टर नवाब शाह (Nawab Shah) की शादी खूब चर्चा में रही। दोनों ने गुपचुप शादी रचाई ती लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आ गईं। दोनों शादी में बेहद प्यारे लग रहे हैं। हाल ही में पूजा बत्रा (Pooja Batra) और नवाब शाह (Nawab Shah) एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में बैठे हैं और बेहद खूबसूरत और हॉट कपल लग रहे हैं। 

बॉलीवुड एक्टर नवाब शाह (Nawab Shah) ने अपने इंस्टाग्राम पर पूजा बत्रा (Pooja Batra) के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में पूजा बत्रा रेड ड्रेस में नजर आ रहे हैं वहीं नवाब शाह ब्लैक चैक शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए नवाब ने कैप्शन में लिखा है- एक बॉस की तरह लेडी सोच रही है।

इससे पहले नवाब शाह ने पूजा के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था।

हाल ही में नवाब ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने परिवार के सामने पूजा को प्रपोज किया। हालांकि उनका ऐसा कोई प्लान नहीं था लेकिन सब अचानक से हो गया। 

इसे भी पढ़ें-

अरबाज खान ने बताया अब ऐसा है उनका एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ता

आर्मी की ड्रेस में नजर आएंगे शाहरुख खान, एक बार फिर बनेंगे 'फौजी'!

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने कुलभूषण जाधव पर किया विवादित ट्वीट, हो गईं बुरी तरह ट्रोल

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन