1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा की 'फोटोग्राफ' 8 मार्च को होगी रिलीज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा की 'फोटोग्राफ' 8 मार्च को होगी रिलीज

 Published : Jan 22, 2019 05:38 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 05:38 pm IST

फिल्मकार रितेश बत्रा की आगामी फिल्म 'फोटोग्राफ' सिनेमाघरों में आठ मार्च को रिलीज होगी।

फोटोग्राफ- India TV Hindi
फोटोग्राफ

नई दिल्ली: फिल्मकार रितेश बत्रा की आगामी फिल्म 'फोटोग्राफ' सिनेमाघरों में आठ मार्च को रिलीज होगी। बत्रा ने मंगलवार सुबह ट्विटर के जरिए फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म की कहानी एक संघर्षरत स्ट्रीट फोटोग्राफर के इर्द-गिर्द घूमती है। 

उन्होंने ट्वीट किया, "कहानी शुरू..'फोटोग्राफ' भारत में सिनेमाघरों में आठ मार्च 2019 को रिलीज हो रही है।" 'फोटोग्राफ' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

फिल्म अगले महीने 69वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी। इसका प्रीमियर सनडांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में भी होगा (24 जनवरी से तीन फरवरी)।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन