1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जासूसी मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का बड़ा बयान !

जासूसी मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का बड़ा बयान !

 Published : Mar 11, 2018 08:16 am IST,  Updated : Mar 11, 2018 08:16 am IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम इस मामले में उस वक्त सामने आया जब ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने 11 लोगों को दबोचा, जो गैरकानूनी तरीके से कॉल डेटा रिकॉर्ड की जासूसी कर रहे थे।

पत्नी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी- India TV Hindi
पत्नी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी

मुंबई: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी की जासूसी कराने के मामले में अपना नाम सामने आने के बाद इन आरोपों का खंडन किया है। नवाजुद्दीन ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, "कल शाम, मैं अपनी बेटी की उसके स्कूल प्रोजेक्ट के लिए हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जेनरेटर तैयार करने में मदद कर रहा था और आज सुबह मैं उसके प्रोजेक्ट एक्जीबिशन के लिए उसके स्कूल गया था। मैं हैरान रह गया जब मीडिया अचानक मुझ पर आरोप लगाने लगी।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम इस मामले में उस वक्त सामने आया जब ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने 11 लोगों को दबोचा, जो गैरकानूनी तरीके से कॉल डेटा रिकॉर्ड की जासूसी कर रहे थे। उनमें से अधिकांश प्राइवेट जासूस हैं।

कुछ आरोपियों के बयानों के अनुसार, सिद्दीकी ने कथित तौर पर अपने पत्नी के संपर्को और ठिकानों पर नजर रखने के लिए एक वकील के माध्यम से निजी जासूस की सेवाएं लेकर अपनी पत्नी के फोन की सीडीआर निकलवाई थी। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि नवाजुद्दीन ने इस मामले में पुलिस समन का जवाब नहीं दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन