1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर की पार्टी के वायरल वीडियो की जांच करेगा NCB, दीपिका, विक्की समेत कई सितारे आ रहे हैं नजर

करण जौहर की पार्टी के वायरल वीडियो की जांच करेगा NCB, दीपिका, विक्की समेत कई सितारे आ रहे हैं नजर

 Published : Sep 18, 2020 01:58 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 02:09 pm IST

वायरल वीडियो में करण जौहर, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और वरुण धवन समेत अन्य सितारे नजर आ रहे हैं।

KARAN JOHAR, DRUGS PARTY, VICKY KAUSHAL- India TV Hindi
वायरल वीडियो की जांच करेगा एनसीबी Image Source : TWITTER

मुंबई: एनसीबी बॉलीवुड के एक वायरल वीडियो की जांच करने जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा एनसीबी चीफ से मुलाकात की और एक साल पहले वायरल हुए वीडियो की जांच करने की मांग की थी। इस वीडियो में करण जौहर, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और वरुण धवन समेत अन्य सितारे नजर आ रहे हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा का आरोप है कि इन लोगों ने पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया है। इसी वीडियो की जांच अब एनसीबी के अधिकारी करेंगे। 

मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करके करते हुए भी शिकायत की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- मैंने आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के प्रमुख राकेश अस्थाना से मुलाकात की। मुंबई में अपने घर पर ड्रग्स पार्टी के आयोजन के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर और दूसरों के खिलाफ जांच और कार्रवाई के लिए शिकायत भी की है, उस वीडियो की जांच होनी चाहिए।

दिशा सालियान ने आखिरी बार 100 नंबर पर नहीं किया था कॉल, मुंबई पुलिस ने बताया सच

सिरसा ने ट्वीट में शिकायत की कॉपी भी शेयर की है-

सिरसा ने एक और वीडियो ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, 'याद कर लीजिये इस वीडियो में दिख रहे हर चेहरे को कुछ ही दिनों में ये लोग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ़्तर के बाहर लाइन में खड़े नज़र आएंगे!! अपनी ड्रग पार्टियों के कारण जेल जाने की तैयारी में!'

कृति सेनन ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'अब यह सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं रह गया है, उनके लिए हो गया है'

मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक साल पहले भी ये वीडियो ट्वीट करके शिकायत दर्ज कराई थी। सिरसा का आरोप है कि करण जौहर के घर में हुई इस पार्टी में नजर आ रहे सितारों ने ड्रग्स लिया हुआ था। इस पर करण जौहर और विक्की कौशल की सफाई भी आ चुकी है। करण जौहर ने वायरल वीडियो को लेकर कहा था कि मैंने खुद ये वीडियो बनाया है मैं बेवकूफ थोड़ी हूं कि ड्रग्स का सेवन करके वीडियो खुद सोशल मीडिया पर डालूंगा। करण ने कहा कि उनकी मां भी थोड़ी दूर पर थीं। वहीं विक्की कौशल ने कहा कि करण ने तीन बार में ये वीडियो बनाया था ऐसे में मुझे नहीं पता कि ये वीडियो कब बना और नाक में खुजली करना बहुत नॉर्मल है इसे ड्रग्स से जोड़ना गलत है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन