1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शोविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत से तलोजा जेल में पूछताछ करेगी NCB की टीम

शोविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत से तलोजा जेल में पूछताछ करेगी NCB की टीम

 Published : Sep 24, 2020 06:08 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 06:09 pm IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में ड्रग से संबंधित जांच से जुड़े कुछ पहलुओं पर एनसीबी उनसे पूछताछ करना चाहती है।

शोविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत- India TV Hindi
शोविक चक्रवर्ती Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: एनडीपीएस की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को रायगढ़ की तलोजा सेंट्रल जेल में शोविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत से पूछताछ करने की अनुमति दे दी है। वर्तमान में दोनों तलोजा जेल में हैं। यह जानकारी अधिकारी ने गुरुवार को दी। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में ड्रग से संबंधित जांच से जुड़े कुछ पहलुओं पर एनसीबी उनसे पूछताछ करना चाहती है।

सुशांत सिंह राजपूत केस LIVE:  सारा अली खान परिवार संग गोवा में मना रही थीं छुट्टियां

दोनों फिलहाल 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। शोविक सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती का भाई है। अभिनेत्री वर्तमान में बाइकुला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि सावंत दिवंगत अभिनेता का घरेलू सहायक है।

गौरतलब है कि अभिनेता 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।

Video: सारा अली खान परिवार संग गोवा से पहुंची मुंबई, एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन