1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीना गुप्ता ने कराया नया हेयरकट, साथ ही गूगल से कर डाली ये मांग

नीना गुप्ता ने कराया नया हेयरकट, साथ ही गूगल से कर डाली ये मांग

 Published : Jan 29, 2020 01:54 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 02:42 pm IST

नीना गुप्ता ने अपने नए हेयरकट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद उन्होंने गूगल सेये रिक्वेस्ट की है।

neena gupta- India TV Hindi
नीना गुप्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता हर बार अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेती हैं। फिल्मों में मां का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता की असल जिंदगी में बिल्कुल अलग लाइफस्टाइल से रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अलग-अलग अंदाज में अपनी फोटोज शेयर करती हैं। नीना गुप्ता ने अब नया हेयरकट कराया है जिसकी फोटो डालकर उन्होंने गूगल से ये रिक्वेस्ट कर डाली है।

नए हेयरकट के बाद नीना गुप्ता काफी यंग लग रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- गूगल वालों अब तो मेरी उम्र कम करके लिख दो।

नीना गुप्ता का यह नया हेयरकट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैन्स के साथ सेलिब्रिटीज में भी उनकी फोटो पर कमेंट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी। इससे पहले नीना गुप्ता रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म पंगा में नजर आईं हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन