1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब नीतू कपूर की कोरियोग्राफी पर अमिताभ बच्चन ने थिरकाए थे कदम, एक्ट्रेस ने शेयर किया थ्रोबैक Video

जब नीतू कपूर की कोरियोग्राफी पर अमिताभ बच्चन ने थिरकाए थे कदम, एक्ट्रेस ने शेयर किया थ्रोबैक Video

 Published : Jun 10, 2021 12:58 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 12:58 pm IST

बिग बी इसमें नीतू की कोरियोग्राफी पर अपने कदम थिरकाते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

neetu kapoor choreographed amitabh bachchan in Yarana watch throwback video- India TV Hindi
जब नीतू कपूर की कोरियोग्राफी पर अमिताभ बच्चन ने थिरकाए थे कदम, एक्ट्रेस ने शेयर किया थ्रोबैक Video   Image Source : INSTAGRAM: NEETU54

मशहूर अदाकारा नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो पति ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद उनकी यादें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने खास वीडियो शेयर किया है, जो अमिताभ बच्चन से जुड़ा हुआ है। इसकी खासियत ये है कि बिग बी इसमें नीतू की कोरियोग्राफी पर अपने कदम थिरकाते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

इस वीडियो में पहले अमिताभ बच्चन डांस कर रहे हैं। दूसरी तरफ नीतू कपूर भी डांस करने लगती हैं। इसके बाद दोनों साथ में स्टेप्स करते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'याराना का यह मोंटाज बहुत खास है क्योंकि मैंने इसे कोरियोग्राफ किया है।'

इससे पहले नीतू ने ऋषि कपूर के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की थी और लिखा था कि 'हर बार जब वो बोलते थे, मेरी नज़र उन पर रहती थी। काफी आइरॉनिकल तस्वीर। 

गौरतलब है कि ल्यूकेमिया से दो साल तक संघर्ष करने के बाद बीते साल 30 अप्रैल को मुंबई में ऋषि कपूर का निधन हुआ था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन