1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने इस फोटो को शेयर कर खोला एक पुराना और दिलचस्प राज

नीतू कपूर ने इस फोटो को शेयर कर खोला एक पुराना और दिलचस्प राज

 Published : Sep 13, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 04:21 pm IST

नीतू कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Neetu Kapoor- India TV Hindi
Neetu Kapoor

मुंबई: गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा और एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की वाइफ नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने एक फोटोशूट का मजेदार किस्सा शेयर किया है। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

नीतू ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जोकि मैगजीन का कवर फोटो है। उन्होंने बताया कि फोटो में जो हाथ है, वो उनका नहीं बल्कि हेयर ड्रेसर का है। 

नीतू ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'काबिल फोटोग्राफर राकेश श्रेष्ठा का कॉन्सेप्ट ऐसे कवर का था, जिस पर लाल लिप्स्टिक और लाल नाखून दिखें। मेरे नाखून छोटे थे, इसलिए हेयरड्रेसर के हाथ का इस्तेमाल किया। इसमें हाथ का पोश्चर बहुत ही अजीब लग रहा है।'

बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 11 महीने बाद इंडिया लौटने पर नीतू ने एक इमोशनल पोस्ट भी किया था। ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे और बीते मंगलवार को वो वापस भारत लौट आए हैं।

Also Read:

अनुष्का शर्मा ने शेयर की बचपन की फोटोज, पति विराट कोहली ने किया ये कमेंट

अनुपम खेर ने शाहरुख खान के केन्याई फैन्स की वीडियो शेयर की

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन