1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, कहा- अपने करीबी ही सबसे बड़ी दौलत हैं...

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, कहा- अपने करीबी ही सबसे बड़ी दौलत हैं...

 Published : Jun 28, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 03:00 pm IST

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग पुरानी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है और लिखा है कि खुल के जियो और मेहनत करो।

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की याद में ये फोटो शेयर की- India TV Hindi
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की याद में ये फोटो शेयर की Image Source : INSTAGRAM: @NEETU54

मुंबई: अभिनेत्री नीतू कपूर इंस्टाग्राम के माध्यम से बताना चाहती हैं कि अपने चाहने वालों का ख्याल रखें, वही आपके मूल धन हैं। उन्होंने दिवंगत अभिनेता और पति ऋषि कपूर संग पुरानी फोटो भी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

नीतू कपूर ने कहा, "हमारे दिमाग में एक जंग चलती रहती है, चाहे वो छोटी हो या बड़ी। आप भले ही बड़े घर में एकदम ऐशो-आराम से रहते हों, लेकिन अगर मन से खुश नहीं हैं, तो उसका कोई महत्व नहीं है, जबकि किसी के पास कुछ न होने पर भी वह खुश है . यह सब मन की स्थिति है।"

ऋषि कपूर की थ्रोबैक फोटो शेयर कर अमिताभ बच्चन ने कहा- वास्तव में अपराजेय

अभिनेत्री ने कहा, "हम सभी को एक स्वस्थ दिमाग की जरुरत है, जिससे अपना कल बेहतर हो सके, खुल के जियो, मेहनत करो, अपने प्रियजनों को महत्व दो, वही आपके सबसे बड़े धन-संपत्ति हैं।"

इससे पहले भी नीतू ने ऋषि कपूर को याद करते हुए कई पुरानी फोटो शेयर की हैं।

नीतू कपूर को याद आई पति ऋषि कपूर की, शेयर की पुरानी तस्वीर

ऋषि कपूर के बेटी रिद्धिमा कपूर भी अपने पिता की याद में अक्सर सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। 

बता दें कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। उन्होंने विदेश में भी लंबे समय तक इलाज कराया था। भारत वापस लौटकर उन्होंने फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उस समय देश में कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के कुछ सदस्य ही मौजूद थे। उनकी बेटी भी समय से नहीं पहुंच पाई थीं और अपने पिता को आखिरी बार देखने की कसक रह गई। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन