1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने दिखाई बेटे की पहली झलक, प्यार लुटाते हुए बोले- 'निक्के निक्के पैर'

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने दिखाई बेटे की पहली झलक, प्यार लुटाते हुए बोले- 'निक्के निक्के पैर'

 Published : Oct 08, 2021 06:00 pm IST,  Updated : Oct 08, 2021 06:08 pm IST

अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कभी नेहा अंगद पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं तो कभी अंगद अपने बेटे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

Angad Bedi and Neha Dhupia - India TV Hindi
Angad Bedi and Neha Dhupia  Image Source : INSTAGRAM/ANGAD BEDI

नेहा धूपिया और अंगद बेदी का घर खुशियों से भर गया है। नेहा धूपिया ने 3 अक्टूबर को बेटे को जन्म है। बेटे के जन्म के साथ ही नेहा और अंगद दूसरी बार पेरेंट्स बन गए। फिलहाल नेहा अस्पताल से डिस्चॉर्ज हो चुकी हैं और इन दिनों नेहा और अंगद नए मेहमान पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। हाल ही में अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कभी नेहा अंगद पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं तो कभी अंगद अपने बेटे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। 

Angad Bedi , Neha Dhupia
Image Source : INSTAGRAM/ANGAD BEDIAngad Bedi , Neha Dhupia

Angad and Neha son
Image Source : INSTAGRAM/ANGAD BEDIAngad and Neha son

इस वीडियो में नेहा अंगद के माथे को चूमते दिखीं तो वहीं अंगद अपने बेटे के पैर दिखाते नजर आए। नन्हें मेहमान के पैर दिखाते हुए अंगद बेदी वीडियो में कह रहे हैं- निक्के निक्के पैर। 

नेहा धूपिया दोबारा बनी मां, दिया बेटे को जन्म, अंगद बेदी ने ये पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

सोशल मीडिया पर अंगद बेदी और नेहा धूपिया का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले अंगद बेदी ने नेहा धूपिया के उस वक्त की तस्वीर शेयर की थी जब वो अस्पताल में भर्ती थीं। इस तस्वीर को अंगद ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। तस्वीर में अंगद नेहा धूपिया को किस करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में अंगद ने लिखा था- 'मैं आपका बेबी डैडी हूं। मिसेज बेदी सभी चीजों के लिए आपका शुक्रिया। आपने मुझे पूरा कर दिया है।' इसके साथ ही अंगद ने दिल वाला इमोजी बनाया था।

आपको बता दें, नेहा धूपिया के एक बेटी भी है जिसका नाम मेहर है। हालांकि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा है इसके बारे में अभी तक नहीं बताया है। नेहा धूपिया 3 अक्टूबर को बेटे को जन्म देने के बाद करीब 2 दिन तक अस्पताल में रहीं। जब अस्पताल से वो बाहर निकलीं तो अपने नन्हें मेहमान को गोद में ली हुई थीं। इसके साथ उनके पति और अभिनेता अंगद और प्यारी सी बेटी मेहर भी नजर आई थीं। अस्पताल के बाहर नेहा और अंगद ने पैपराजी को पोज भी दिए। हालांकि अभी तक नेहा ने अपने बेटे के चेहरे की झलक नहीं दिखाई है। 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन