1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा कक्कड़ के गाने 'काला सोहना है' में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज करेंगे रोमांस

नेहा कक्कड़ के गाने 'काला सोहना है' में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज करेंगे रोमांस

 Published : Mar 12, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 04:49 pm IST

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज बिग बॉस के सेट पर मिले और वहीं दोनों को प्यार हो गया। दोनों फिलहाल रिलेशनशिप में हैं।

 हिमांशी खुराना और आसिम रियाज- India TV Hindi
 हिमांशी खुराना और आसिम रियाज, नेहा कक्कड़ के गाने में साथ आएंगे नजर

मुंबई: 'बिगबॉस 13' के प्रेमी जोड़े आसिम रियाज और हिमांशी खुराना प्रेम गीत 'काला सोहना है' में एक साथ नजर आएंगे। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है और रजत नागपाल ने संगीत से सजाया है। आसिम ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर गाने के पहले आधिकारिक पोस्टर को साझा किया। पोस्टर में हिमांशी और आसिम एक दूसरे को प्यार से देखते नजर आ रहे हैं।

'काला सोहना है' 19 मार्च को रिलीज होगी। वहीं हाल ही में आसिम को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था, जो 'मेरे अंगने में' का रीक्रिएटेड वर्जन था।

नूपुर सेनन के 'फिलहाल' फीमेल कवर वर्जन में अक्षय कुमार का स्पेशल अपीरियंस

आसिम और हिमांशी के अलावा पारस छाबरा और माहिरा शर्मा को भी हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था, जिसका नाम 'बारिश' था। इस गाने को सोनू कक्कड़ ने गाया है।

इनपुट- आईएनएस

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन