1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. पारस-माहिरा पर फिल्माया टोनी कक्कड़ का गाना 'बारिश' नंबर 1 पर कर रहा है ट्रेंड

पारस-माहिरा पर फिल्माया टोनी कक्कड़ का गाना 'बारिश' नंबर 1 पर कर रहा है ट्रेंड

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 12, 2020 12:36 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 12:36 pm IST

माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा पर फिल्माए गाने को सोनू कक्कड़ और निखिल डिसूजा ने आवाज दी है।

पारस-माहिरा - India TV Hindi
पारस-माहिरा 

मुंबई: बिग बॉस 13 में धूम मचाने के बाद पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आ रहे हैं। टोनी कक्कड़ के सिंगल 'बारिश' में पारस और माहिरा नजर आ रहे हैं, ये एक रोमांटिक सैड सॉन्ग है। गाने को टोनी कक्कड़ की बहन और सिंगर सोनू कक्कड़ और निखिल डिसूजा ने गाया है।

Related Stories

गाने का म्यूजिक टोनी कक्कड़ ने दिये हैं, गाने के बोल भी टोनी ने लिखे हैं। ये एक बेहद खूबसूरत गाना है, जिसमें पारस और माहिरा शादी करते हैं और उसी वक्त पुलिस आती है और पारस को पकड़कर ले जाती है। पारस और माहिरा ने बहुत ही नेचुरल एक्टिंग की है, वो दर्द को चेहरे से दिखाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि गाने के बोल कुछ खास नहीं है, म्यूजिक जरूर अच्छा है। सोनू कक्कड़ की आवाज भी प्यारी लग रही है।

ये गाना यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। खास बात ये है कि दूसरे नंबर पर बिग बॉस कंटेस्टेंट आसिम रियाज और जैकलिन फर्नांडिस का गाना 'मेरे अंगने में' ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ की बहन नेहा कक्कड़ ने गाया है।

नेशनल अवार्ड विजेता श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर सुनिए उनके कुछ खास गाने

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन