1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इंडियन आइडल 11 के फिनाले में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की होगी धमाकेदार परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

इंडियन आइडल 11 के फिनाले में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की होगी धमाकेदार परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

 Published : Feb 23, 2020 05:28 pm IST,  Updated : Feb 23, 2020 05:31 pm IST

'इंडियन आइडल 11' के फिनाले में आयुष्मान खुराना बतौर मुख्य अतिथि नज़र आएंगे। वे अपनी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का प्रमोशन करेंगे।

indian idol 11 finale performance- India TV Hindi
'इंडियन आइडल 11' के फिनाले में होगी आदित्य और नेहा की परफॉर्मेंस

पॉपुलर रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' का रविवार रात को ग्रैंड फिनाले है। आज पता चल जाएगा कि टॉप 5 कंटेस्टेंट्स सन्नी हिंदुस्तानी, अनकोना मुखर्जी, अद्रिज घोष, रोहित राउत और रिद्धम कल्याण में से कौन विनर बनेगा। फिनाले एपिसोड में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण का रोमांटिक डांस भी देखने को मिलेगा। 

सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर फिनाले एपिसोड के प्रोमो शेयर किए हैं, जिनमें नेहा और आदित्य एक-दूसरे के साथ परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से इन दोनों की शादी की बात चल रही है। 

इंडियन आइडल 11 फिनाले: इन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से किसके सिर सजेगा जीत का ताज!

शो में आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की फैमिली भी आई थी, जो दोनों की शादी कराना चाहती है। यही वजह है कि नेहा और आदित्य 'बद्री की दुल्हनिया' गाने पर डांस करते दिखाई देंगे।

'इंडियन आइडल 11' के फिनाले में आयुष्मान खुराना बतौर मुख्य अतिथि नज़र आएंगे। वे अपनी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का प्रमोशन करेंगे। साथ ही कंटेस्टेंट्स के साथ ढेर सारी मस्ती भी करते दिखाई देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन