1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा कक्कड़ नहीं बल्कि इस लड़की से शादी करने जा रहे हैं आदित्य नारायण, सिंगर ने किया खुलासा

नेहा कक्कड़ नहीं बल्कि इस लड़की से शादी करने जा रहे हैं आदित्य नारायण, सिंगर ने किया खुलासा

 Published : Feb 22, 2020 11:38 am IST,  Updated : Feb 22, 2020 02:14 pm IST

खुद नेहा कक्कड़ ने स्पष्ट कर दिया है कि आदित्य नारायण के जीवन में वो नहीं बल्कि कोई औऱ एंट्री करने जा रही है। इन दोनों की शादी की खबरों ने काफी चर्चा पाई थी।

neha kakkar and aditya narayan- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण

सिंगर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरें लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई थी। सिंगिग रिएलिटी शो इंडियन आइडल के सेट पर दोनों की शादी कभी कोई रस्म तो कभी दूसरी रस्म दिखाई जाती थी। मगर अब इन शादी की खबरों पर शांति छा गई है क्योंकि नेहा कक्कड़ ने बता दिया है कि आदित्य उनसे नहीं बल्कि किसी और से कब शादी करने जा रहे हैं।

नेहा ने हाल ही में इंटरव्यू में बताया, आदित्य एक बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं आपको बता दूं कि मेरे खास दोस्त आदित्य इस साल अपनी गर्लफ्रेंड  से शादी करने जा रहे हैं। आदित्य लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही वह इस रिश्ते को शादी में बदलने वाले हैं। मैं आदित्य को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं।

नेहा ने इंडियन आइडल 11 की जर्नी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- मैं खुश किस्मत हूं कि मुझे हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला है। फैन्स को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।

आपको बता दें नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी का एंगल शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए लाया गया था। शो में आदित्य के पिता उदित नारायण अपनी पत्नी और नेहा कक्कड़ के माता-पिता दोनों का रिश्ता पक्का करने आए थे। जिसके बाद शादी की तारीख 14 फरवरी तय की गई थी।

आदित्य की शादी को लेकर उदित नारायण ने कछ दिन पहले कहा था कि आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हमे उसकी शादी का इंतजार है। अगर यह शादी की खबरें सच होती हैं तो मैं और मेरी पत्नी इन दुनिया के सबसे ज्यादा खुश माता-पिता होंगे। लेकिन आदित्य ने हमारे साथ अभी तक इस तरह की कोई बात शेयर नहीं किया है।

हालांकि नेहा कक्कड़ की बात करें तो उनके एक्स हिमांश कोहली के बयान आजकल उन्हें परेशान कर रहे हैं। हिमांश के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी नेहा ने पिछले दिनों हिमांग की बयानबाजी पर करार जवाब भी दिया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन