मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश की अपकमिंग सस्पेंस ड्रामा मूवी 'बाईपास रोड' अब 8 नवंबर को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 8 नवंबर को रिलीज होगी।
Related Stories
यह नील के भाई नमन नितिन मुकेश द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है। फिल्म के पोस्टर में नील व्हीलचेयर में बैठे नजर आ रहे हैं। इसमें अदाह शर्मा, गुल पनाग और रजित कपूर भी हैं।
Box Office Prediction: 'हाउसफुल 4' जानिए पहले दिन कितना कमाएगी अक्षय कुमार की फिल्म
नील ने फिल्म के बारे में कहा, "थ्रिलर शैली मेरी विशेषता रही है। मैंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'जॉनी गद्दार' से की है। यह आजतक मेरे करियर का एक शानदार अनुभव रहा है। मैं हैरान हूं कि क्यों कुछ ही फिल्मनिर्माता अच्छी थ्रिलर फिल्में बनाते हैं।"
निर्देशक नमन को इस थ्रिलर के साथ इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने की उम्मीद है।
Commando 3 Trailer out: देश के दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार हैं विद्युत जामवाल
फिल्म को वितरित या डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए पीवीआर पिक्चर्स ने प्रोडक्शन हाउस एनएनएफ फिल्म्स और मिराज एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग किया है।