1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Commando 3 Trailer out: देश के दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार हैं विद्युत जामवाल

Commando 3 Trailer out: देश के दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार हैं विद्युत जामवाल

 Published : Oct 24, 2019 02:07 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 02:07 pm IST

विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म 'कमांडो 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।

Vidyut jammwal commando 3 trailer out- India TV Hindi
Vidyut jammwal commando 3 trailer out Image Source : YOUTUBE

विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विद्युत के साथ अदा शर्मा, गुलशन देवैया और अंगिरा धार अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। कमांडे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म कमांडो 3 का ट्रेलर विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कमांडो 3 का ट्रेलर शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा- आखिरकार भारत का कमांडो आजाद हो गया है।

2 मिनट 57 सेकेंड के ट्रेलर में विद्युत जामवाल जबरदस्त एक्शन करते नजर आए हैं। ट्रेलर की शुरूआत देश के दुश्मन की भारत को तबाह करने की तैयारी से होती है। इस आतंकवादी को पकड़ने के लिए करण सिंह डोबरा, भावना रेड्डी लंदन जाते हैं। जहां उसे पकड़ने में पूरी टीम जबरदस्त एक्शन करती नजर आती है। अब विद्युत अपनी टीम के साथ दुश्मन को किस तरह पकड़ता है इसके लिए तो आपको फिल्म का इंतजार करना पड़ेगा।

बुधवार को कमांडो 3 का टीज़र रिलीज किया गया था। साथ ही फिल्म के कई पोस्टर मेकर्स शेयर कर चुके हैं।

कमांडो 3 को आदित्य दत डायरेक्ट कर रहे हैं। आदित्य ने हाल ही में वेब सीरीज करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी को डायरेक्ट किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन