1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नील नितिन मुकेश ने 'न्यूयॉर्क' में इरफान खान के साथ काम को किया याद

नील नितिन मुकेश ने 'न्यूयॉर्क' में इरफान खान के साथ काम को किया याद

 Published : Jun 26, 2020 05:16 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 05:16 pm IST

नील ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि वे भाग्यशाली थे, जो उन्हें इरफान के साथ काम करने का मौका मिला।

नील नितिन मुकेश ने...- India TV Hindi
नील नितिन मुकेश ने 'न्यूयॉर्क' में इरफान खान के साथ काम को किया याद Image Source : INSTAGRAM/NEILNITINMUKESH

मुंबई: अभिनेता नील नितिन मुकेश के लिए शुक्रवार का दिन यादों की गलियारों में खो जाने वाला रहा। दरअसल आज ही के दिन ठीक 11 साल पहले, यानी 26 जून को उनके करियर की हाइलाइट फिल्मों में से एक 'न्यूयॉर्क' रिलीज हुई थी। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम और कटरीना कैफ ने अभिनय किया था और दिवंगत इरफान खान को महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाया गया था। यह फिल्म 9/11 के हमले पर बनी थ्रिलर फिल्म थी।

नील ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि वे भाग्यशाली थे, जो उन्हें इरफान के साथ काम करने का मौका मिला। नील ने लिखा, "एक ऐसी फिल्म जिस पर मुझे हमेशा गर्व रहेगा। 'न्यूयॉर्क' को आज 11 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी भी कल की ही बात लगती है कि हम एकसाथ फिल्म कर रहे थे। सेट की यादें बहुत तगड़ी हैं। आज तक मैंने जो भी फिल्म बनाई है उसमें सबसे अच्छा समय मैंने 'न्यूयॉर्क' के सेट पर बिताया था। कबीर खान ने हमें एक बड़े परिवार की तरह रखा। मैंने जॉन अब्राहम, कटरीना जैसे अच्छे दोस्त बनाए। मुझे दिग्गज इरफान सर के साथ काम करने का सौभाग्य मिला।

उन्होंने कहा, "मेरे द्वारा निभाए गए किरदार ओमर को आप सभी ने बहुत प्यार दिया गया। वह गाना 'तूने जो ना कहा' उससे लोग मुझे आज तक पहचानते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन