1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 6 जून को रिलीज होगा राणा दग्गूबती और काजल अग्रवाल की फिल्म 'नेने राजू, नेने मंत्री' का टीजर

6 जून को रिलीज होगा राणा दग्गूबती और काजल अग्रवाल की फिल्म 'नेने राजू, नेने मंत्री' का टीजर

 Published : Jun 04, 2017 02:46 pm IST,  Updated : Jun 04, 2017 02:46 pm IST

'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती नई फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। ‘नेने राजू नेने मंत्री’ नाम की इस फिल्म में राणा के अपोजिट मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आएंगी।

new- India TV Hindi
new

चेन्नई: 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती नई फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। ‘नेने राजू नेने मंत्री’ नाम की इस फिल्म में राणा के अपोजिट मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आएंगी। राणा ने बताया कि उनकी इस फिल्म का टीजर 6 जून को रिलीज होगा। राणा ने कहा मैं इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।

राणा दग्गूबाती ने ट्वीट करते हुए कहा, "मेरी अगली फिल्म 'नेने राजू नेने मंत्री' का टीजर 6 जून को जारी होगा। इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता।" 

तेजा द्वारा निर्देशित फिल्म में काजल अग्रवाल, कैथरीन ट्रेसा, नवदीप और आशुतोष राणा जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में होंगे।​

फिल्म के बारे में राणा ने कहा, "मैंने हमेशा से तेजा की प्रतिभा की प्रशंसा की है और यह उत्तेजक है। यह प्रत्येक के लिए सुखद होगा।"

राणा और तेजा पहली बार सहयोग कर रहे हैं और यह फिल्म सुरेशा बाबू द्वारा निर्मित है।

'नेने राजू नेने मंत्री' तमिल, हिंदी और मलयालम में रिलीज होगी।

​अनुष्का शेट्टी ने राणा दग्गूबाती को ब्रदरजोन में डाला, प्रभास को कहा सेक्सी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन