1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भांगड़ा पा ले' फ़िल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज!

'भांगड़ा पा ले' फ़िल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज!

 Published : Dec 08, 2019 01:11 pm IST,  Updated : Dec 08, 2019 01:11 pm IST

 'भांगड़ा पा ले' के निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, फिल्म की रिलीज डेट भी बदल गई है। अब 3 जनवरी 2020 को फिल्म रिलीज होगी।

'भांगड़ा पा ले' फ़िल्म...- India TV Hindi
'भांगड़ा पा ले' फ़िल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज!

मुंबई: 'भांगड़ा पा ले' के निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, फिल्म की रिलीज डेट भी बदल गई है। अब 3 जनवरी 2020 को फिल्म रिलीज होगी। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रुखसार ढिल्लन ने यह पोस्टर साझा किया है-

पोस्टर में फ़िल्म की प्रमुख जोड़ी सनी और रुखसार डांस पोज़ में बेहद रंगीन और वाइब्रेंट कपड़ों में नज़र आ रहे है। वही, बीते दिन निर्माताओं ने एक अनूठी प्रचार रणनीति के साथ नई रिलीज की तारीख की घोषणा की है, जहां प्रमुख जोड़ी शाहरुख खान और सलमान खान के घर के सामने भंगड़ा के साथ रंग जमाते हुए नज़र आई थी।

सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन अभिनीत फिल्म 'भांगड़ा पा ले' का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज़ किया गया था जिसे दर्शकों और फिल्म बिरादरी से बेहद शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।

युवा दर्शकों से डांस पर आधारित फिल्मों की अधिक मांग के साथ, आरएसवीपी की नई फिल्म पंजाबी तड़का के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। आरएसवीपी द्वारा निर्मित, 'भांगड़ा पा ले' स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन