मुंबई: फिल्मकार विक्रम भट्ट अपनी अगली फिल्म में टीवी अभिनेत्री निया शर्मा को कास्ट करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के बारे में विवरण का अभी इंतजार है। अभिनेत्री और निर्देशक पहली बड़ी फिल्म के लिए साथ आए हैं। निया इससे पहले विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में नजर आईं थीं।
Related Stories
अभिनेत्री 'ट्विस्टेड' के सीक्वल में नजर आएंगी। यह आलिया मुखर्जी की कहानी है, जो अपने प्रेमी विनोद की हत्या में फंसाई जाती है। कहानी उतार-चढ़ाव और रहस्य के साथ आगे बढ़ती है।
निया शर्मा टीवी सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है और जमाई राजा में नजर आ चुकी हैं। सीरियल में सीधी-साधी लड़की का किरदार निभाने वाली निया रियल लाइफ में काफी जुदा हैं। वो अक्सर अपने हॉट अंदाज और हॉट फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहती हैं। उन्हें इंडियाज सेक्सिएस्ट वूमन का सम्मान भी मिल चुका है।