1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीलू कोहली को बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन से लगा गहरा धक्का, कहा- चारों तरफ भय का माहौल

नीलू कोहली को बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन से लगा गहरा धक्का, कहा- चारों तरफ भय का माहौल

 Published : May 02, 2021 04:13 pm IST,  Updated : May 02, 2021 04:13 pm IST

नीलू कोहली कोरोना की वजह से चारों ओर के इस गंभीर माहौल से बेहद प्रभावित हैं। 

नीलू कोहली- India TV Hindi
नीलू कोहली Image Source : INSTA- @NILUKOHLI

मुंबई: एक्ट्रेस नीलू कोहली कोरोना की वजह से चारों ओर के इस गंभीर माहौल से बेहद प्रभावित हैं। इसके साथ ही उन्हें इस बात पर भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल अब दुनिया में नहीं रहे। बता दें कि अभिनेता का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया है। नीलू ने कहा, "लोगों को पीड़ा में देखना वास्तव में बेहद निराशाजनक है। लोगों की खराब परिस्थितियों के बारे में पढ़कर मैं भावनात्मक रूप से बेहद परेशान हो जाती हूं और इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से अपने जानने वालों के निधन के बारे में सुनकर मैं बेहद हैरान हूं।"

वह बिक्रमजीत के बारे में कहती हैं, "मैं बिक्रमजीत कंवरपाल को काफी लंबे समय से जानती हूं। उनके चले जाने की खबर पर विश्वास करना बेहद मुश्किल है। वह सकारात्मकता से परिपूर्ण एक खुशमिजाज इंसान थे। हमने कुछ साल पहले एक फिल्म के लिए साथ में काम किया था और फिर हमारा एक ग्रुप भी था, तो हम अकसर आपस में मिलते रहते थे। इसके अलावा हम ऑडिशन पर भी आपस में टकरा जाते थे।"

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन