1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निरूपा रॉय की संपत्ति को लेकर बेटों के बीच खड़ी हुई दीवार, पुलिस तक पहुंचा मामला

निरूपा रॉय की संपत्ति को लेकर बेटों के बीच खड़ी हुई दीवार, पुलिस तक पहुंचा मामला

 Published : Jan 11, 2018 04:12 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 04:12 pm IST

निरूपा रॉय को कई बॉलीवुड फिल्मों में मां का किरदार अदा करते हुए देखा गया था। उन्हें कई जानी मानी हस्तियों के साथ फिल्मों में अहम किरदार अदा करते हुए देखा गया था। लेकिन अब असल जिंदगी में उनके बेटों के बीच 'दीवार' खड़ी हो गई है। दरअसल हाल ही में...

nirupa roy- India TV Hindi
nirupa roy

मुंबई: वर्ष 1970 के दौरान दिवंगत अदाकारा निरूपा रॉय को कई बॉलीवुड फिल्मों में मां का किरदार अदा करते हुए देखा गया था। उन्हें कई जानी मानी हस्तियों के साथ फिल्मों में अहम किरदार अदा करते हुए देखा गया था। लेकिन अब असल जिंदगी में उनके बेटों के बीच 'दीवार' खड़ी हो गई है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक निरूपा रॉय के दो बेटों के बीच उनकी संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद पारिवारिक झगड़े के रूप में बढ़ गया है और मामला पुलिस तक पहुंच गया है। निरूपा रॉय के 45 वर्षीय बेटे किरण ने सोमवार देर रात को पुलिस को फोन करके अपने बड़े भाई योगेश के बच्चों के शोर मचाने की शिकायत की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद किरण और उनके भाई के बीच मां की मालाबार हिल की संपत्ति को लेकर नोकझोंक हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों के बीच हुई बहस ने छोटी सी लड़ाई का रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक किरण का आरोप है कि योगेश अपार्टमेंट के उस हिस्से में घुस आया जहां किरण का परिवार रहता है और उसने घर की खिड़कियों के कांच तोड़ने के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि एंबेसी अपार्टमेंट में निरूपा रॉय के फ्लैट को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

बता दें कि निरूपा ने 1963 में 10 लाख रुपये से कम कीमत में यह फ्लैट खरीदा था। इस अपार्टमेंट में दोनों भाइयों के पास दो-दो बेडरूम हैं। 3000 वर्ग फुट से अधिक जगह में फैले अपार्टमेंट के साथ 8000 वर्गफुट का एक बगीचा भी है। साल 2004 में निरूपा रॉय की मृत्यु के बाद उनके पति कमल रॉय इस संपत्ति के इकलौते मालिक बन गए। नवंबर 2015 में कमल की मृत्यु के बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। गौरतलब है कि 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं निरूपा रॉय को ‘मां’ के किरदार के लिए जाना जाता था और ‘दीवार’ में उनकी भूमिका सबसे प्रसिद्ध किरदारों में गिनी गई। अमिताभ बच्चन और दिवंगत शशि कपूर ने उनके बेटों का किरदार निभाया था और इस फिल्म का संवाद ‘मेरे पास मां है’ आज भी खूब लोकप्रिय है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन