1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतीश-ममता ने ओम पुरी के निधन पर जताया शोक

नीतीश-ममता ने ओम पुरी के निधन पर जताया शोक

 Published : Jan 06, 2017 02:19 pm IST,  Updated : Jan 06, 2017 02:19 pm IST

ओम पुरी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। वह 66 वर्ष के थे। उनकी मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओम पुरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक...

om- India TV Hindi
om

पटना: बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। वह 66 वर्ष के थे। उनकी मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओम पुरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, नीतीश ने ओम पुरी के निधन को फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।

इसे भी पढ़े:- 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, "ओम पुरी एक उत्कृष्ट अभिनेता थे। उन्हें उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और सिनेमा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 1990 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। वह अपने अभिनय से फिल्म प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।" उन्होंने ओम पुरी की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने भी ओम पुरी निधन पर शोक प्रकट किया है। ममता ने ट्वीट कर कहा, "ओम पुरी जी के अचानक निधन से दुखी हूं। दुनिया उनकी अभिनय कला को पसंद करती थी। उनके परिजन, मित्रों और फिल्म बिरादरी के प्रति शोक व्यक्त करती हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन