Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूषण कुमार ने दी संजय दत्त की बायोपिक के बारे में ये अहम जानकारी

भूषण कुमार ने दी संजय दत्त की बायोपिक के बारे में ये अहम जानकारी

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘संजू’ का टीजर हाल ही में जारी किया है गया है, जिसे फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म से भूषण कुमार एक बार फिर से बॉलीवुड की जादुई जोड़ी विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी के साथ कर मिलकर काम कर रहे हैं।

Edited by: India TV Entertainment Desk
Published : Apr 26, 2018 04:55 pm IST, Updated : Apr 26, 2018 04:55 pm IST
Sanju- India TV Hindi
Sanju  

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘संजू’ का टीजर हाल ही में जारी किया है गया है, जिसे फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म से भूषण कुमार एक बार फिर से बॉलीवुड की जादुई जोड़ी विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी के साथ कर मिलकर काम कर रहे हैं। भूषण कुमार देश की प्रमुख संगीत कंपनी में से एक के सीईओ हैं, जो फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर फिल्म 'संजू' में सहयोग कर रहे हैं।

सोनू के टीटू की स्वीटी, रेड और ब्लैकमेल जैसी हिट फिल्मों के साथ साल की दमदार शुरुआत करने के बाद भूषण कुमार फिलहाल सफलता का आंनद ले रहे हैं। शानदार पहली तिमाही के बाद वह फिल्म 'संजू' के साथ अगली तिमाही की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म निमार्ता ने हाल ही में 'साहो' के लिए यूवी क्रिएशन के साथ हाथ मिलाया है, जो ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास की आगामी फिल्म है।

टीजर लॉन्च के दौरान फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ भूषण कुमार ने भी फिल्म से जुड़ी कुछ बातें शेयर करते हुए कहा कि फिल्म 'संजू' में नए गाने होंगे। संजय दत्त के किसी भी पुराने गाने को फिर से बनाया नहीं गया है क्योंकि यह उनके जीवन की एक कहानी है, न कि उनकी फिल्मों की। बता दें कि संजय दत्त पर आधारित फिल्म 'संजू' राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है, जिसमें रणबीर कपूर को संजय का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement