1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भारत' में सिर्फ सलमान खान नहीं बल्कि कटरीना कैफ के मेकअप में भी लगते थे इतने घंटे

'भारत' में सिर्फ सलमान खान नहीं बल्कि कटरीना कैफ के मेकअप में भी लगते थे इतने घंटे

 Published : May 18, 2019 06:46 am IST,  Updated : May 18, 2019 06:46 am IST

सलमान खान और कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'भारत' में कटरीना के लिए भी प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया गया है।

Katrina kaif look- India TV Hindi
Katrina kaif look Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान(Salman khan) और कटरीना कैफ(katrina kaif) की फिल्म 'भारत'(Bharat) 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया ह। इस फिल्म में 1947 से लेकर 2010 तक की लाइफ दिखाई गई है। फिल्म में सलमान खान के 5 लुक नजर आने वाले हैं। वह 18 साल के जवान से लेकर 70 साल के बुढ्ढे का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। अभी तक कटरीना कैफ के लुक के बारे में बताया नहीं गया है। मगर अब कटरीना कैफ के मेकअप के बारे में पता लगा है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना कैफ के लुक के लिए प्रोसथेटिक का इस्तेमाल किया जाता था। जिसमें 2 घंटे से ज्यादा का समय लगता था।

भारत में कटरीना कैफ मेकअप आर्टिस्ट रेबिका बटरवर्थ ने बताया है कि कटरीना कैफ के भी फिल्म में 5 अलग लुक होने वाले हैं। जिसमें से दो लुक के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया गया है। इस किरदार में वह 55 और 65 साल की दिखाई जाने वाले हैं। 

जब कटरीना की मेकअप आर्टिस्ट से उनके लुक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया- कटरीना बहुत सुंदर हैं और उनकी त्वचा फ्लालेस है। जिसकी वजह से प्रोस्थेटिक पीस को बड़े पर्दे पर छुपाना बहुत मुश्किल होता है।

हम कटरीना को बड़े प्रोस्थेटिक पीस के पीछे छुपाना नहीं चाहते थे क्योंकि फिल्म की शूटिंग बाहर गर्मी में हो रही थी। जिसकी वजह से उनके चेहरे और हाथों ज्यादा उम्र का दिखाना काफी मुश्किल था।

'भारत' में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ तब्बू, सुनील ग्रोवर और दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

'भारत' छोड़ने पर सलमान खान ने फिर साधा प्रियंका चोपड़ा पर निशाना

सलमान खान का दावा- कटरीना कैफ को 'भारत' के लिए मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन