1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान का दावा- कटरीना कैफ को 'भारत' के लिए मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

सलमान खान का दावा- कटरीना कैफ को 'भारत' के लिए मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

 Published : May 17, 2019 07:36 pm IST,  Updated : May 17, 2019 07:36 pm IST

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' 5 जून को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान खान-कटरीना कैफ- India TV Hindi
सलमान खान-कटरीना कैफ

मुंबई: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। सलमान खान की इस फिल्म के लिए कटरीना ने काफी मेहनत की है ये सलमान खान और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर कई बार कह चुके हैं। आज फिल्म 'भारत' का गाना जिंदा रिलीज हुआ। इस गाने के लॉन्च के मौके पर सलमान खान, कटरीना कैफ, फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री पहुंचे थे।

इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सलमान खान ने कटरीना कैफ की खूब तारीफ की। सलमान खान ने तो यहां तक कह दिया कि फिल्म 'भारत' के लिए कटरीना कैफ को नेशनल अवॉर्ड मिलेगा। सलमान ने कहा- इस फिल्म के लिए इनका नेशनल अवॉर्ड मिलेगा। सीरियसली नॉट जोक देख लेना आप। क्योंकि शी इज सो गुड इन फिल्म। शी वर्क सो हार्ड। ये तो निश्चित है तय है कि अगर मिलेगा नेशनल अवॉर्ड तो इन्हीं को मिलेगा।''

इस दौरान सलमान खान ने प्रियंका को एक बार और ताना मारा। दरअसल कटरीना अपने रोल के बारे में बताते हुए कह रही थीं कि अली अब्बास जफर ने उन्हें फोन पर बताया कि प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, मैं आपको स्क्रिप्ट भेज रहा हूं और आप पढ़कर रिएक्ट करना। कटरीना ने कहा कि मुझे स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और मैंने अली को फोन करके कहा ये अब तक का आपका बेस्ट काम है। मैं इस फिल्म के लिए रेडी हूं। कटरीना के इतना कहते ही सलमान खान ने कहा- थैंक यू प्रियंका।

Also Read:

टाइगर श्रॉफ की रेम्बो रीमेक अगले साल गांधी जयंती पर होगी रिलीज़

Cannes में टीवी एक्ट्रेस हिना खान की एंट्री बर्दाश्त नहीं कर पाया ये शख्स, कमेंट करते ही पड़ी इंडस्ट्री की झाड़

अमिताभ बच्चन ने शेयर की करीना कपूर खान के बचपन की फोटो, बेबो रोती हुई आ रही हैं नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन