1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस महामारी के बीच खुद को ऐसे तनावमुक्त रख रही हैं नूपुर सेनन, लोगों को भी दिए टिप्स

कोरोना वायरस महामारी के बीच खुद को ऐसे तनावमुक्त रख रही हैं नूपुर सेनन, लोगों को भी दिए टिप्स

 Published : Jun 07, 2020 01:08 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 01:42 pm IST

नूपुर हाल ही में अक्षय कुमार के साथ बी प्रैक के गाने फिलहाल में नजर आई थीं। जल्द ही वो इस गाने के सीक्वल में दिखेंगी।

nupur sanon, kriti sanon, nupur sanon- India TV Hindi
कोरोना वायरस महामारी के बीच खुद को ऐसे तनावमुक्त रख रही हैं नूपुर सेनन Image Source : INSTAGRAM- NUPUR SANON

कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर कोई अपने घर में ही हैं। सोशल गैदरिंग बिल्कुल बंद है, ऐसे में लोगों को चिंता, घबराहट का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस-सिंगर नूपुर सेनन ने लोगों को खुश रहने का तरीका बताया है। नूपुर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिये वह बता रही हैं कि लॉकडाउन से सभी लोग चिंतित हैं लेकिन चिंता की कोई बात नहीं आप अपना रुटीन घर में जारी रखें वो करें जिससे आपको खुशी मिलती हो। 

नूपुर ने आगे कहा- रोज के जीवन मे कुछ नया करें अभी सब के पास समय है तो वह कीजिए जो आप आम दिनों में नही कर सकते हैं। नूपुर ने पोस्ट में कहा है- हर किसी को बेचैनी और चिंता हो रही है और यह मुझे भी हो रही थी, लेकिन मैंने आखिरकार बेकार बैठकर समय बर्बाद करने से रोकने का फैसला किया और छोटी-छोटी बातें जो मुझे खुश और शांत कर देती हैं- जैसे कविता लिखना, ध्यान लगाना और खेलना मैंने यह शुरू किया है, और निश्चित रूप से मेरे बगल आइसक्रीम है ... और मैं हर दिन इसमें नई चीजें जोड़ने जा रही हूं।"

कार्तिक आर्यन ने डरावने अंदाज में शेयर की 'गुड न्यूज', मिलिए सस्ती मंजूलिका से

नूपुर इस पोस्ट से यह संदेश दे रही है कि आप खुद को नकारात्मक चीजों को दूर करें । नूपुर ने बताया कि वो लॉकडाउन में कविताएं लिख रही हैं, ध्यान लगाती है जिससे शांति मिलती है। साथ वो अपने क्यूट डॉग के साथ खेलती हूं जिससे उन्हें खुशी मिलती हैं। वीडियो नूपुर अपने पालतू कुत्तों के साथ खेल रही हैं और उन्हें आइसक्रीम भी खिला रही हैं, वो ध्यान लगाते भी दिख रही हैं।

दीपिका ने शेयर किया कान्स के ग्रीन रूम से मस्ती भरा वीडियो, कार्तिक आर्यन ने पूछ लिया ये सवाल

वर्क फ्रंट की बात करें तो नूपुर हाल ही में अक्षय कुमार के साथ बी प्रैक के गाने फिलहाल में नजर आई थीं। जल्द ही वो इस गाने के सीक्वल में दिखेंगी। नूपुर सेनन एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन