1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नुशरत भरूचा ने बताया क्यों हैं वो लव रंजन की फेवरिट हीरोइन?

नुशरत भरूचा ने बताया क्यों हैं वो लव रंजन की फेवरिट हीरोइन?

 Published : Feb 02, 2018 09:22 am IST,  Updated : Feb 02, 2018 09:22 am IST

'सोनू के टीटू की स्वीटी' 23 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें कार्तिक आर्यन भी प्रमुख भूमिका में हैं।

नुशरत भरूचा- India TV Hindi
नुशरत भरूचा Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री नुशरत भरूचा का कहना है कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि फिल्मकार लव रंजन उनके जरिए कई कहानियां सुना सकते हैं। रंजन के साथ नुशरत 'प्यार का पंचनामा', 'आकाश वाणी', 'प्यार का पंचनामा 2' और आगामी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में काम कर चुकी हैं। अपनी चार फिल्मों में नुशरत ने ऐसी भूमिकाएं निभाईं, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थीं।

नुशरत ने कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि लव रंजन मेरे माध्यम से बहुत सी अलग कहानियां सुना सकते हैं, क्योंकि मेरे सभी किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। वह मुझे उसी दृष्टि से देखते हैं। मैं उनके (लव) दृष्टिकोण में पूरी तरह फिट हूं।"

नुशरत भरूचा
Image Source : PTIनुशरत भरूचा

दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर निर्मित नए जमाने की प्रेम कहानी टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और लव फिल्मस के लव रंजन और अकुंर गर्ग द्वारा निर्मित है।

'सोनू के टीटू की स्वीटी' 23 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें कार्तिक आर्यन भी प्रमुख भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन