1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कार्तिक आर्यन को नहीं लगता है डर

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कार्तिक आर्यन को नहीं लगता है डर

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jan 31, 2018 12:44 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 12:44 pm IST

लव रंजन द्वारा निर्देशित 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 23 फरवरी को रिलीज होगी।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
Kartik Aaryan Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता कार्तिक आर्यन लड़कियों के बीच काफी फेमस हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। जब कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि क्या उन्हें डर लगता है कि उनकी फिल्म कितना कमाएगी। इस पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह प्रत्येक फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर विश्वास करते हैं और वह फिल्म के बॉक्स-ऑफिस परिणाम पर ध्यान नहीं देते। कार्तिक की नई फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' बॉक्स-ऑफिस पर असफल रही थी।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कारोबार के बारे में पूछे जाने पर कार्तिक ने कहा, "मैंने बॉक्स ऑफिस के परिणाम से निपटना सीख लिया है। फिल्म के साथ जो कुछ भी हुआ, शुक्रगुजार हूं कि लोग हमेशा मेरी प्रस्तुति की सराहना करते हैं। आखिरकार एक अभिनेता के रूप में मैं कैमरे पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने से अलग और कुछ नहीं कर सकता। मैं सिनेमा में अपने व्यवसाय से खुद को प्रभावित नहीं कर सकता।"

अभिनेता को उनकी फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के लिए पहचाना जाता है। लव रंजन द्वारा निर्देशित 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 23 फरवरी को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन